24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

पूर्वी और मध्य भारत के क्षेत्रीय विकास पर केंद्रित पहल ‘एकम डायलॉग्स’ का आरंभ

रांची : सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के तत्वावधान में ‘एकम डायलॉग्स-संवाद से निर्माण’ का आयोजन आगामी 8 एवं 9 अप्रैल को रांची में आयोजित किया जा रहा है। एकम डायलॉग्स क्षेत्रीय विकास एवं रेसिलिएन्स पर आधारित विशिष्ट पहल है, जो पूर्वी और मध्य भारत की विशेषताओं एवं आकांक्षाओं के अनुरूप सामुदायिक ज्ञान, भविष्य-उन्मुखी नवाचारों एवं समाधानों को देश के आर्थिक-सामाजिक विकास के लक्ष्यों से जोड़ता है। यह पहल झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा के समुदायों, नीति-निर्माताओं, उ‌द्योग प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं, महिलाओं एवं युवाओं, और सिविल सोसाइटी को साझा मंच पर लाकर संवाद और सह-निर्माण के जरिए रीजनल रेसिलिएंस को सशक्त बनाने का प्रयास है। इस पहल के व्यापक संदर्भ एवं उ‌द्देश्यों के बारे में श्री रमापति कुमार, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) ने बताया कि झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार और ओडिशा भारत के सबसे संसाधन-समृद्ध और पारिस्थितिक दृष्टि से महत्त्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है। यहाँ की खनिज संपदा, प्राकृतिक विरासत एवं सामुदायिक परंपराएँ लंबे समय से देश की औ‌द्योगिक प्रगति, ऊर्जा सुरक्षा, सांस्कृतिक पहचान एवं विकास का आधार रही हैं। यह क्षेत्र एक महत्वपूर्ण मोड़ पर खड़ा है, जहाँ से सतत विकास, जलवायु-अनुकलन और विकसित भारत-2047 की परिकल्पनी के अनुरूप भविष्य का निर्माण किया जाना आवश्यक है। उन्होंने आगे बताया कि एकम डायलॉग्स पूर्वी और मध्य भारत के साझा पारिस्थितिक-सांस्कृतिक ताने-बाने से प्रेरणा लेता है। यह दो प्रमुख स्तंर्भों संवाद और निर्माण पर आधारित है; जहाँ संवाद के माध्यम से समाधान-केंद्रित विमर्श को बढ़ावा दिया जायेगा और निर्माण के माध्यम से स्थानीय संदर्भों के अनुरूप नवाचार, नीतिगत सोच और जमीनी नेतृत्व को सशक्त किया जायेगा। साथ ही, यह विभिन्न क्षेत्रों और पीढ़ियों के लोगों को एक मंच पर लाकर आर्ट-क्राफ्ट, ग्रासरुट सोल्यूशन एवं इनोवेशन और सामुदायिक अभिव्यक्ति को प्रोत्साहित करने को प्रयासरत रहेगा।
एकम डायलॉग्स के तत्वावधान में देश के विविध क्षेत्रों से 70 से अधिक एक्सपर्ट एवं वक्ता विविध 11 सत्रों में अपनी बात रखेंगे। कार्यक्रम में विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय काम कर रहे प‌द्मश्री सम्मान प्राप्त 11 हस्तियों की उपस्थिति रहेगी। इस कार्यक्रम के केंद्र में वे चेंजमेकर्स हैं, जो अपने कार्यों से जमीनी स्तर पर सार्थक परिवर्तन ला रहे हैं। कार्यक्रम में प्रेरणा से परिवर्तन की उल्लेखनीय मिसाल बन रहे ऐसे 27 चेंजमेकर्स को एकम सम्मान से सम्मानित किया जायेगा।
एकम डायलॉग्स लोक-केंद्रित जलवायु अन्कलन, आजीविका और स्थानीय अर्थव्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने, संस्कृति एवं पारंपरिक ज्ञान को पुनर्स्थापित करने, तकनीक, नवाचार और डेटा को स्थानीय आवश्यकताओं से जोड़ने, तथा कन्वर्जेन्स और दीर्घकालिक पहलों के माध्यम से एक समावेशी एवं सततशील भविष्य के निर्माण की दिशा में कार्य करने को तत्पर है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles