32.9 C
Ranchi
Friday, June 19, 2026
spot_img

श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने कन्या आश्रम में जरुरतमंदों को बांटे कंबल व अन्य गर्म वस्त्र

श्रीरामकृष्ण सेवा संघ ने कन्या आश्रम में जरुरतमंदों को बांटे कंबल व अन्य गर्म वस्त्र
बच्चों व बुजुर्गों को कराया भोजन

पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म : आलोक मजूमदार

लुम्बई (बंदगांव)/ रांची। सामाजिक संस्था श्रीरामकृष्ण सेवा संघ की ओर से बंदगांव के लुम्बई स्थित कन्या आश्रम में मंगलवार को जरूरतमंदों व गरीबों के बीच कंबल, स्वेटर व अन्य गर्म वस्त्र का वितरण किया गया।
इस सेवा कार्य में लायंस क्लब ऑफ हिनू के विनोद प्रकाश के सौजन्य से कंबल का सहयोग किया गया।
संस्था के सदस्यों द्वारा आश्रम में रह रहे बुजुर्ग महिला-पुरुष को कंबल और बच्चों को स्वेटर, जूता-मोजा आदि बांटे गए। ठंड के मौसम में कंबल व गर्म वस्त्र पाकर आश्रम में रह रहे बच्चों,बुजुर्गों और आसपास के जरुरतमंदों को काफी राहत मिली। वहीं, महिलाओं के बीच साड़ियों का भी वितरण किया गया।
तत्पश्चात संस्था की ओर से सबों को भोजन कराया गया।
इस अवसर पर लोकप्रिय समाजसेवी आलोक मजूमदार ने कहा कि पीड़ित मानवता की सेवा सबसे बड़ा मानव धर्म है। गरीबों और जरूरतमंदों की सेवा करने से सुखद अनुभूति होती है। उन्होंने समाजसेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहे अन्य संस्थाओं से भी पीड़ित मानवता के सेवार्थ सहयोग करने की अपील की।
इस अवसर पर तनय शीट, दीपा दत्ता, सोहनी मजूमदार, गोपा बागची, आलोक सिन्हा, सुकृत भट्टाचार्य, डॉ.स्मिता डे, आनंद रंजन घोष, राजीव रंजन, तन्मय मुखर्जी, श्रावंती शीट, श्रीमंत बनर्जी, डॉ.आशुतोष चटर्जी, मलय साहू, मृणाल बोधक, अजय धीबर, देवराज घोष, संदीप दत्ता,अरुण सिन्हा,विवेक राय, स्वपन डे सहित अन्य मौजूद थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles