24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

स्वतंत्रता दिवस की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक का आयोजन

भरनो/गुमला : प्रखण्ड कार्यालय सभागार में आगामी स्वतंत्रता दिवस को लेकर मंगलवार को प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उराव एवम प्रखंड विकास विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की संयुक्त अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उक्त बैठक में सभी विभाग के कर्मियों के अलावा कई विद्यालय के शिक्षक भी पहुंचे हुए थे। प्रखंड विकास पदाधिकारी ने सभी विभाग के पदाधिकारी एवं स्कूल के शिक्षक को एवं जनप्रतिनिधि की मौजूदगी में स्वतंत्रता दिवस को लेकर अहम दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि झंडोतोलन के समय झंडा की स्थिति को देखें तथा किसी भी परिस्थिति में झंडो तोलन में कोई गलती ना हो, गलती होती है तो वैसी स्थिति में दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। ध्वजारोहन हेतु प्रखंड के सभी कार्यालय में समय निर्धारित की गई,बैठक में पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम के द्वारा प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का मुद्दा को उठाया गया जिसमें उन्होंने कहा कि असामाजिक तत्वों के द्वारा लातेहार चतरा लोहरदगा से आकर बंद स्टेडियम के अंदर में धार्मिक झंडा को गाड़ दिया गया,गैर मजूरवा भूमि पर कब्ज़ा करने की कोशिश की गई जिससे प्रशासन की छवि धूमिल हो रही है ऐसे लोगों को चिन्हित कर कार्रवाई की मांग की गई। वहीं प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने भी नव निर्मित प्रखंड स्तरीय स्टेडियम को विधिवत चालू करने के लिए काफी प्रयासरत रहे स्वतंत्रता दिवस समारोह का कार्यक्रम करने के पर प्रयास में लगे हुए थे। उसके बाद इस तरह की घटना होने से उन्होंने निराशा व्यक्त किया साथ ही अंचल निरीक्षक शाहिद अनवर को कार्रवाई करने का निर्देश दिए। मौके पर मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही,पूर्व विधायक प्रतिनिधि पंचू उराव, अभियंता शाह बीपीओ मोहम्मद वसीम,किशोर साहू,शिव केसरी, बीपीआरओ वासुदेव राय सहित कई कर्मी एवं ग्रामीण उपस्थित रहे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles