27.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

रांची के इंजीनियर छात्र का बगलुरू में आश्रम संचालक पर लगा अपहरण का आरोप

RANCHI/BANGLORE

देवी मंडप रोड में रहने वाले एक इंजीनियर कृष्णा पाल का बेंगलुरू में अपहरण हो गया है। इस संबंध में उनके पिता दयाशंकर पाल ने सुखदेवनगर थाने में अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में कहा गया है कि कृष्णा पाल ने बेंगलुरू से वर्ष 2019-23 में बीटेक का कोर्स किया।

पढ़ाई पूरी करने के बाद उसकी नौकरी वही‍ं एक ऑस्ट्रेलियन कंपनी में लग गई। इसी दौरान कोरोना संक्रमण फैला। उसने बेंगलुरू के नित्यानंद आश्रम में शरण ली, जिसका संचालक निरामया है। दयाशंकर ने कहा कि आश्रम के संचालक ने ही उनके बेटे का अपहरण किया है। वे हाल ही में उक्त आश्रम में पता लगाने के लिए बेंगलुरू गए हुए थे। अपने बेटे के बारे में आश्रम में जाकर उन्होंने पता लगाने की काफी कोशिश की। लेकिन, आश्रम में उन्हें प्रवेश नहीं करने दिया गया।

आश्रम के अन्य लोगों से भी पता लगाने की कोशिश की, पर बेटे के बारे में सही जानकारी नहीं मिल पाई। अब दया शंकर ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए अपने बेटे की खोजबीन की गुहार पुलिस से लगाई है। सुखदेवनगर थाना की पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच के लिए रामनगर थाना बेंगलुरू को फॉरवर्ड कर दिया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles