35.5 C
Ranchi
Thursday, June 18, 2026
spot_img

थाना प्रभारी पहुंचे स्कूल सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान

थाना प्रभारी पहुंचे स्कूल सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध चलाया जागरूकता अभियान..

विद्यार्थियों को सफलता अर्जित करने के लिए दिए मूल मंत्र…

भरनो/गुमला : करंज थाना क्षेत्र स्थित संत मिकाइल उच्च विद्यालय छातापहाड़ करौंदाजोर में थाना प्रभारी आशीष केसरी ने अध्यनरत छात्र-छात्राओं के बिच सामाजिक कुरीतियों,जागरूकता को लेकर विस्तार पूर्वक बतलाया गया। उन्होंने कहा कि नशा पान, डायन प्रथा, मानव तस्करी, साइबर अपराध, सड़क सुरक्षा, बाल विवाह, डिजिटल अरेस्ट, अफीम की खेती की रोकथाम,अफवाह से रोकथाम सहित कई बिंदुओं पर व्यापक चर्चा कर सामाज पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही छात्र-छात्राओं को सामाजिक समरसता को बरकरार रखने हेतु भी कई अहम सुझाव दिए, थाना प्रभारी ने उपस्थित विद्यार्थियों का काउंसलिंग कर पढ़ाई से होने वाले सामाजिक बदलाव एवं कैरियर निर्माण के बारे में भी विस्तार पूर्वक बतलाया गया। जीवन में सफलता अर्जित करने के मूलमंत्र बच्चों को दिए गए। थाना प्रभारी के विद्यालय पहुंचने पर बच्चों में विशेष उत्साह रहा उनके बताए हुए बातों को ध्यान पूर्वक सुनते हुए अपने जीवन में आत्मसात करने की बात कही।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles