32 C
Ranchi
Thursday, June 18, 2026
spot_img

हमारा प्रयास जनता का सर्वांगीण विकास करना है : मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव

आज दिनांक 31/5/2024 दिन शुक्रवार को माननीय विधायक सह मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव योजना सह वित्त विभाग वाणिज्य कर विभाग एवं खाद्य आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग झारखंड सरकार लोहरदगा जिला के कूडू प्रखंड अंतर्गत ग्राम मराडीह एवं चंदलासो पहुंच कर ग्रामीण जनता से मुलाकात कर कुशलक्षेम जाना एवं उनके समस्याओं का समाधान किया।

इस क्रम में ग्रामीण जनता को संबोधित करते हुए माननीय मंत्री ने कहा की हमारा प्रयास लोहरदगा की जनता का सर्वांगीण विकास करना है इसमें मैं पूर्ण रूप से प्रयासरत हूं और क्षेत्र भ्रमण कर सरकारी सुविधा, बुनियादी सुविधा, एवं प्राथमिकता के आधार पर आधारभूत संरचना के साथ-साथ सामाजिक सांस्कृतिक धरोहर को संरक्षित करने का काम कर रहे हैं।

वर्तमान गठबंधन सरकार ने राज्य के विकास के लिए अपने विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से समाज के सभी वर्गों को लाभ पहुंचाने का कार्य किया है।

इस मौके पर विधायक प्रतिनिधि निशीथ जायसवाल,प्रखंड अध्यक्ष तनवीर गौहर,इकबाल खान, सदरुल अंसारी, विशाल डुंगडुंग, संजय नायक,रबुल पवरिया,अवधेश उरांव,मुनीम अंसारी,कमरूल इस्लाम, संगीता उरांव,इकबाल अहमद,रसीद अंसारी, अबू रेहान,माजिद अंसारी,सुशील उरांव, इंद्रनाथ उरांव,सूरज मुंडा, तल्हा अंसारी,कुर्बान पवरिया,अख्तरुल्लाह, अनिम अंसारी,चंपा देवी,सुमित्रा देवी, मंगरू उरांव ,राम उरांव,नवल किशोर भारती, शिव कुमार भारती, भीम उरांव,अखिलेश सिंह, अनिल उरांव, फागु उरांव, विनोद उरांव,सुभान अंसारी,मुस्तफा अंसारी,चरण उरांव, फल्गु उरांव, सुरजा भगत, मानेश्वर लोहरा, मुहम्मद अफरोज, महबूल अंसारी, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles