20.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय में राजभाषा प्रश्नोत्तरी और हिंदी प्रस्तुति प्रतियोगिता का आयोजन

एनटीपीसी कोयला खनन मुख्यालय, रांची 14 से 29 सितंबर, 2023 तक हिंदी पखवाड़ा मना रहा है। हिंदी पखवाड़ा के हिस्से के रूप में हिंदी का प्रचार-प्रसार करने के लिए अपने कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों (गृहिणियों और बच्चों) के बीच विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं।

इस संबंध में, हिंदी के उपयोग को प्रोत्साहित करने के लिए, 18.09.2023 को सामान्य ज्ञान हिंदी के साथ राजभाषा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता और 19.09.2023 को कर्मचारियों द्वारा हिंदी प्रस्तुति आयोजित की गई, जिसमें कर्मचारियों ने अपने संबंधित विभाग के कार्यों पर प्रकाश डालते हुए अपनी प्रस्तुति दी, जिसका मूल्यांकन विभिन्न मानदंड अर्थात विषय, प्रस्तुति कौशल,रचनात्मकता, हिंदी भाषा दक्षता और आत्मविश्वास से किया गया। प्रतियोगिताओं में कर्मचारियों और परिवार के सदस्यों की अच्छी भागीदारी देखी गई।

हिन्दी पखवाड़ा समारोह का समापन समारोह एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम 29 सितम्बर 2023 को आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles