25.1 C
Ranchi
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

सिम बॉक्स जो कन्वर्ट करता है, के मामले को लेकर ओड़िसा पुलिस का रांची मे छापेमारी

रांची:नामकुम थाना क्षेत्र के मौलाना आज़ाद कॉलोनी मे ओड़ीसा की पुलिस पहुंची हुई है और कुछ मीडिया कर्मी भी हैं। बताया जा रहा है कि ओड़ीसा के किसी क्षेत्र में सिम बॉक्स जो कन्वर्ट करता है, बातों का आदान प्रदान करता है। वहां से हजारों सिम कार्ड का अदला बदली का मामला प्रकाश में आया है। इस संबंध में पूरी टीम मौलाना आजाद कॉलोनी पहुंची हुई है । जहां पर छापेमारी कर रही है। इसमें ओड़ीसा में और रांची में भी किसी को हिरासत में लिए जाने की बातें सामने आ रही है। लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि एक बहुत लंबा रैकेट है जो साइबर ठगी और दूसरे देशों के संपर्क में है। पुलिस इसकी जांच पड़ताल कर रही है। कोई भी वरीय पुलिस पदाधिकारी उस पर कुछ बोलने को अभी तैयार नहीं हैं, कुछ लोग इसे टेरर फंडिंग से भी देख रहे हैं। पूरा मामला देश की सुरक्षा से संबंधित दृष्टिकोण से देखा जा रहा है मामला खुलासा होने के बाद ही सच्चाई सामने आ सकेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles