संविधान में हमें कई अधिकार दिए हैं लोगों को जानना जरूरी : न्यायाधीश मोमिता गुई
भरनो। गुमला : भरनो प्रखंड कार्यालय में रविवार को विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वाधान में झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार रांची के संरक्षण में जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से भरनो में विधिक सेवा शिविर का आयोजन किया गया।
मुख्य अतिथि के रूप में व्यवहार न्यायालय गुमला की एसीजीएम मोमित गुई, प्रखण्ड प्रमुख पारस नाथ उरांव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, थाना प्रभारी भरनो संतोष कुमार सिंह,थाना प्रभारी करंज करण टुडू, प्रखंड शिक्षा कार्यक्रम पदाधिकारी सूरज लकड़ा, बीपीएम नीलकंठ कच्छप,पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम सम्मिलित हुए।
अतिथियों का पारंपरिक तरीके से जेएसएलपीएस की दीदियों ने स्वागत किया पश्चात दीप प्रज्वलीत कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
व्यवहार न्यायालय गुमला की न्यायाधीश मोमीता गुई लोगों को संबोधित करते हुए कहा संविधान ने हमें कई अधिकार दिए हैं जिसमें शिक्षा का अधिकार,समानता का अधिकार,स्वतंत्रता का अधिकार दिया है। यहां पर महिलाएं घरेलू हिंसा की शिकार है और जागरूकता के अभाव में वह विरोध भी नहीं करती हैं दहेज लेना और देना दोनों ही अपराध है दहेज लेना और देना दोनों पक्ष बंद करें। दहेज देने वाले एवं लेने वाले दोनों सजा के भागीदार बनते है। उन्होंने कहा कि डायन बिसाही के मामले काफी बड़े हुए हैं लोग चिन्हित कर मारपीट करते हैं प्रताड़ित करते हैं कई मामलों में जान भी ले लेते हैं कोई डायन बिसाही जैसी कोई बात नहीं होता है महिलाओं को स्वतंत्र रूप से जीने दे। कई कानून संबंधित जानकारी भी उपलब्ध कराई। उन्होंने कहा कि जीन क़ो कानूनी रूप से मदद नहीं मिल पाती है वैसे लोग डालसा से मिलकर अपनी परेशानियों को साझा करें डालसा कानून से जुड़ी सहायता प्रदान करती है मौके पर उपस्थित अतिथियों ने भी अपने-अपने विचार रखें और लाभ उठाने का आग्रह किया। शिविर समापन के पश्चात परिसंपत्ति का भी वितरण किया गया जिसमें महिला सखी मंगल को 13 लाख का चेक सौंपा गया। आधार कार्ड वितरण, वृद्धा,विधवा पेंशन प्रमाण पत्र, जाति आवासीय प्रमाण पत्र, स्कूली छात्र-छात्राओं को साइकिल वितरण, सावित्रीबाई फुले लाभार्थी प्रमाण पत्र वितरण, दिव्यांग बुजुर्ग क़ो व्हीलचेयर, स्टिक,कमोड वितरण, एवं स्कूल संचालक किट वितरण किया गया। इस दौरान अतिथियों ने लगाए गए हस्तकला शिल्प के स्टॉल का निरीक्षण की साथ ही जेएसएलपीएस द्वारा निर्मित मक्का उत्पाद स्टॉल,स्वास्थ्य शिविर जांच स्टॉल, घूम घूम कर निरीक्षण की निरीक्षण के पश्चात उन्होंने एक बच्चे का अन्नप्राशन भी कराया। मौके पर बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलम केरकेट्टा, लेबर सुपरवाइजर स्मिता लुगुन, कल्याण पदाधिकारी मंजू खाखा,प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी अंशुल टोप्पो,महिला पर्यवेक्षीका हुस्न आरा,उर्मिला जैसवाल, सुमन देवी,विधिक सेवा प्राधिकार सहयोगी लक्ष्मण मोची सहित सभी कर्मी उपस्थित रहे।










