24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

श्रम विभाग द्वारा श्रमिक निबंधन हेतु विशेष कैंप का आयोजन…

भरनो(गुमला): गुमला उपायुक्त प्रेरणा दीक्षित के आदेश अनुसार श्रमविभाग के द्वारा भरनो प्रखंड विभिन्न पंचायत एवं गांव में मजदूरों के निबंधन के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है बरसात के मौसम एवं मुख्त: कृषि प्रधान क्षेत्र होने के वजह से श्रम विभाग के कर्मियों को काफी मशक्कत करना पड़ रहा है श्रमिक मजदूर गांव में नहीं मिल रहे हैं। वैसे स्थिति में खेत, राशन दुकान, गांव में लगने वाले हाट में कैम्प लगाकर श्रमिक असंगठित मजदूर का निबंधन एवं जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

श्रमिक मित्र रंजीत उराव ने बतलाया 11 जुलाई से 25 जुलाई तक जिले के सभी पंचायत एवं गावों में सरकार की जन उपयोगी योजनाओं एवं समस्याओं का निराकरण हेतु श्रमविभाग द्वारा अभियान चलाया जा रहा है जिसके तहत श्रम नियोजन प्रशिक्षण एवं कौशल विभाग के द्वारा पंचायत एवं ग्रामीण स्तर पर श्रमिक निबंधन एवं जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसमें श्रम विभाग के कर्मी निर्धारित स्थल पर कैंप कर रहे हैं औऱ योजनाओं को हर जरुरत मंद श्रमिक तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। श्रमिकों को सरकार द्वारा दी जाने वाली लाभ को बतलाया जा रहा है जिससे श्रमिक लाभान्वित हो सकते हैं।

विभाग द्वारा कई तरह के काम करने वाले श्रमिक दैनिक मजदूरी करने वाले मजदूरों का निबंधन किया जा रहा है जिससे जुड़कर मजदूर छोटे-छोटे व्यापार जैसे ठेला लगाने वाले मजदूर, सब्जी विक्रेता , दूध-फल, चना विक्रेता, मौसमी व्यवसाय टोकरी झाड़ू लकड़ी के उपकरण बनाने वाले राजमिस्त्री के रूप में स्वतंत्र रूप से काम करने वाले मजदूर आते हैं।

श्रम विभाग ने अपील कीया है सरकार के इन सभी महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ गुमला जिला के सभी श्रमिक उठाएं और निबंधन कराये।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles