भक्ति मय माहौल में विद्या वाहिनी की पूजा सभी शिक्षण संस्थानों में संपन्न हुआ….
चैनपुर :- चैनपुर अनुमंडल क्षेत्र में माँ सारदे की भक्ति मय माहौल में सरस्वती पूजा संपन्न हुआ। चैनपुर प्रखंड मुख्यालय के दुर्गा मंदिर व सभी शिक्षण संस्थान में एवम गाँव मे, हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी धूमधाम से सरस्वती पूजा का आयोजन हुआ । इस त्यौहार को लेकर बच्चों में विशेष उत्साह नजर आया छोटे बड़े बच्चे बच्चियों अपने शिक्षा की मनोकामना मांगते हुए पूजा अर्चना कीए। वही बच्चों ने पूजा के बाद गीत संगीत के साथ नृत्य प्रदर्शन कर पूजा मे झूमते नजर आए। ग्रामीण क्षेत्रों में भी सरस्वती पूजा का विशेष उत्साह नजर आया, शांतिपूर्वक पूजा संपन्न हुआ।







