28.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

प्रवासी श्रमिक की मृत्यु की झूठी खबर मिली परिजन अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर चुके थे

प्रवासी श्रमिक की मृत्यु की झूठी खबर मिली परिजन अंतिम संस्कार की पूरी तैयारी कर चुके थे।

उत्तर प्रदेश के ईंट भट्टे के मुंशी ने घायल प्रवासी श्रमिक की मृत्यु की झूठी सूचना परिजनों को दी..

गुमला भरनो : भरनो प्रखंड के दक्षिणी भरनो पंचायत के कुम्हारो गाँव निवासी प्रवासी श्रमिक रूँझवा लोहरा 55 वर्ष सिकरा ब्राम्हपुर उत्तर प्रदेश के MK ईंट भट्ठा में काम करने के दौरान 3 फरवरी सोमवार को सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। तत्काल उन्हें अस्पताल में एडमिट कराया गया परंतु ईंट भट्ठा के मुंशी के द्वारा परिजनों को गलत सूचना दे दी गई की प्रवासी श्रमिक रूँझवा लोहरा 55 वर्ष सड़क दुर्घटना में घायल होकर मृत्यु हो गई । परिजनों को यह सूचना मिलते ही परिवार वालों में कोहराम मच गया। तथा परिजन अंतिम संस्कार पूरी तैयारी कर लिए थे। परेशान हाल परिजन उत्तर प्रदेश से प्रवासी श्रमिक शव को लाने के लिए कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव से मदद का मांग कीए. तब कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव ने पहल करते हुए भरनो प्रखंड के उत्तर प्रदेश में काम करने वाले अन्य श्रमिकों से संपर्क साधकर रूँझवा लोहरा को जिस हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। वहां पर भेजें हॉस्पिटल में जाने के बाद भरनो प्रखंड के अन्य श्रमिको ने वीडियो कॉल के माध्यम से कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष को सूचना दिए की प्रवासी श्रमिक रूँझवा लोहरा जीवित है तथा घायल श्रमिक को वीडियो कॉल में दिखाएं भी। परिजनों को इसकी सूचना मिलने पर उन्होंने राहत की सांस ली। कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव ने तत्काल प्रवासी श्रमिक रूँझवा लोहरा के परिजनों को उत्तर प्रदेश जाने का व्यवस्था किए तथा बेहतर इलाज कराने का भरोसा दिए। एक झूठी सूचना ने परिजनों की तत्काल खुशी छीन ली थी।लेकिन कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव के सूझबूझ से परिजनों को राहत मिला।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles