21.1 C
Ranchi
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

मारपीट के विरोध में डॉक्टरों का कार्य बहिष्कार खत्म, आरोपियों की गिरफ्तारी हुई

गिरफ्तारी के बाद हड़ताल खत्म, इससे पहले ये कहा गया था, डॉक्टरों की हड़ताल तब तक जारी रहेगी जब तक मारपीट करने वाले दोषियों को पुलिस गिरफ्तार नही करती….! झासा और आईएमए के द्वारा कार्य बहिष्कार का आह्वाहन किया गया था।

कुछ ऐसे हुआ था कार्य बहिष्कार

जमशेदपुर के MGM अस्पताल में डाक्टर के साथ हुए मारपीट को लेकर नाराज डाक्टर आज से हड़ताल पर चले गए थे। राज्य स्तरीय IMA और झासा के आह्वान पर प्रदेश के सभी जिलों में डाक्टर हड़ताल पर चले गए थे। हालांकि इस दौरान इमरजेंसी सेवाएं चलती रही, लेकिन अन्य सेवाएं सरकारी अस्पतालों में ठप रहा। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा था। बता दें कि सोमवार को ड्यूटी पर तैनात शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ कमलेश उरांव के साथ मारपीट की घटना हुई थी। इस मामले में अभी तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है, जिसके बाद नाराज डाक्टरों ने आज से हड़ताल का ऐलान कर दिया था। झासा ने ऐलान किया है कि जब तक दोषियों की गिरफ्तारी नहीं होगी, तब तक वो हड़ताल पर रहेंगे। लेकिन पुलिस हरकत में आते ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जिसके बाद कार्य बहिष्कार को खत्म कर सभी डॉक्टर अपने काम पर चले गए।

क्या था मामला

एजीएम के पीआइसीयू वार्ड में ड्यूटी कर रहे डॉ. कमलेश उरांव के साथ सोमवार को मारपीट को अंजाम दिया गया था। आरोप है कि पांच साल की बच्ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने चिकित्सक के कक्ष में घुसकर उन पर हमला कर दिया। इससे डॉक्टर कमलेश चोटिल हो गए थे। इस घटना के विरोध में एमजीएम के डाक्टर हड़ताल पर चले गये अब आज से सभी सरकारी और गैर सरकारी डाक्टर भी हड़ताल पर चले गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles