21.1 C
Ranchi
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

कल पांचवे चरण की वोटिंग, धौनी करेंगे मतदान

पांचवे चरण में झारखंड की चार लोकसभा सीटों रांची, गिरिडीह, धनबाद और जमशेदपुर के लिए 25 मई 2024 को मतदान होगा। चारों सीटों पर कुल 93 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है। जिसे लेकर चुनाव आयोग ने मतदान की पूरी तैयारी कर ली है। इन सीटों पर कुल 82,16,506 वोटर्स अनेकों राजनीतिक दल और निर्दलीय प्रत्याशियों के भाग का फैसला करेंगे।
इन वोटरों में 42,06,926 पुरुष और 40,09,290 महिला मतदाता हैं। बुथों की संख्या 8963 है, इनमें 1319 बूथ शहरी क्षेत्र में और 3685 बूथ ग्रामीण इलाके में है।
जिसमें 2 लाख 44 हजार युवा पहली बार वोट करेंगे।
रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 21,97,331 मतदाता हैं। इनमें 11,12,524 पुरुष और 10,84,738 महिला मतदाता हैं। रांची संसदीय निर्वाचन क्षेत्र में कुल 2377 बूथ है, इनमें 949 शहरी क्षेत्र में और 1428 ग्रामीण इलाके में हैं।
इन सीटों पर भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा सीधा मुकाबला है। रांची सीट के लिए भाजपा से संजय सेठ और कांग्रेस से यशस्विनी सहाय चुनावी मैदान में है।

धौनी भी करेंगे कल वोट

लोकतंत्र के महापर्व में महान क्रिकेटर महेंद्र सिंह धौनी भी मतदाता बन अपने मत का प्रयोगकरेंगे। आईपीएल मैच खेलने के बाद धौनी इस वक्त रांची में आ चुके हैं। जेवीएम श्यामली, डोरंडा में धौनी अपने परिवार के साथ वोट करने आएंगे। 11 बजे जेवीएम श्यामली पहुंचने की उम्मीद है। धौनी के बूथ में आने को लेकर उनके प्रशंसकों में खासा उत्साह है।

कल्पना सोरेन 2 बजे करेंगी वोट

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी गांडेय विधानसभा प्रत्यासी पत्नी कल्पना सोरेन संत फ्रांसिस स्कूल हरमू में वोट देने करीब दो बजे पहुंचेगी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles