28.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

अपराधियों ने युवक की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या, क्षेत्र में दहशत का माहौल

अपराधियों ने युवक की धारदार हथियार से की निर्मम हत्या क्षेत्र में दहशत का माहौल.

भरनो/गुमला: भरनो थाना क्षेत्र के मारासिल्ली पंचायत अंतर्गत कुसुम्बाहा गांव में शनिवार की रात अज्ञात अपराधियों ने कुसुम्बाहा निवासी सोनू उरांव (25) पिता स्व: झलकु उराव की चाकू से गोद कर निर्मम हत्या कर दी। अहले सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए बाहर निकले तब कुसुम्बाहा से दुम्बो जाने वली सड़क किनारे सोनू उरांव का शव पड़ा हुआ था। इसके बाद यह बात पूरे गांव में आग़ की तरह फैल गई। ग्रामीणों ने इसकी सूचना भरनो थाना को दी मौके पर पुलिस पहुंचकर छानबीन में जुट गई और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु गुमला भेज दिया गया।

प्राप्त सूचना के अनुसार मृतक युवक सोनू उरांव अपने नानी घर कुसुम्बाहा गाँव में अपनी माँ एवम बड़ी बहन के साथ रहता था। एक सप्ताह पहले ईट भटठा से वह लौटा था,गांव में शनिवार को एक शादी समारोह था जिसमें मृतक युवक की मां हीरा देवी गई हुई थी वहां पर शराब का सेवन करने से नशे की हालत में वहीं पर सो गई थी जिसको रात 10:00 बजे मृतक युवक सोनू उरांव एवं गांव का ही एक अन्य युवक के साथ में जाकर लाया और अपनी मां को घर में सुला कर फिर वह घर से बाहर निकल कर चला गया इसके बाद में आज सुबह सोनू उरांव का सड़क किनारे शव मिला, मृतक युवक के बॉडी में कई जगह चाकू से गोदने के निशान थे वहीं ऐसा प्रतीत हुआ कि किसी अन्य जगह पर युवक का हत्या कर शव को उस जगह में लाकर फेंका गया हो। कुछ दिन पूर्व में मरासिल्ली पंचायत से देसी कट्टा के साथ में दो युवक को पुलिस ने पड़कर जेल भेज दिया था। अपराधियों द्वारा क्षेत्र में लगातार दहशत फैलाने का प्रयास किया जा रहा है.

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles