28.1 C
Ranchi
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

सांसद सुखदेव भगत से मिले कांग्रेसी जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

सांसद सुखदेव भगत से मिले कांग्रेसी जनसमस्याओं को लेकर सौंपा ज्ञापन

भरनो गुमला : कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीषनाथ शाहदेव के नेतृत्व में गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ता लोहरदगा सांसद सुखदेव भगत के आवास पहुंचे । साथ ही सांसद से मिलकर क्षेत्र की जनसमस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा ।भरनो प्रखंड में जल नल योजना में अनियमितता की जांच की मांग रखी। तथा स्कूल चौक भरनो से प्लस टू हाई स्कूल जाने वाली सड़क की जर्जर स्थिति को देखते हुए सड़क निर्माण की मांग की गई.कुसुम्बाहा और कुम्हरों के बीच में नहर निर्माण कार्य सड़क पर होने से संपर्क पथ बंद करने की शिकायत की गई। तथा कई मूलभूत समस्याओं को सांसद को अवगत कराते हुए जांच एवं त्वरित निदान की मांग रखी गई। वही सांसद सुखदेव भगत ने सभी कार्यकर्ताओं से मिलकर समस्याओं को दूर करने का आश्वासन दिया ।मौके पर मुखिया रश्मि लकड़ा,पंकज उरांव,बसंत उराव , सुनील रवि,उरांव,राजेंद्र महली सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles