27.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

सीसीएल जन आरोग्य द्वारा निःशुल्क रेस्पिरेटरी (सांस की तकलीफ) स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन

Ranchi : जन आरोग्य केंद्र सीसीएल की ओर से दिनांक 22.09.2023 शुक्रवार को राँची के गागी बस्ती पंचायत भवन में निःशुल्क रेस्पिरेटरी (सांस की तकलीफ) सहित अन्य बिमारियों के स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। गागी बस्ती में विषेशज्ञ डॉक्टरों ने 203 लोगों की जांच की और डॉक्टरी सलाह दिया। इस शिविर में विशेष कर होमोग्लोबिन, ब्लड शुगर, हाइपरटेंशन, सांस की तकलीफ का निःशुल्क जांच किया गया।

शिविर के सफल आयोजन में डॉ. रत्नेश जैन, सीएमएस, सीसीएल, डॉ. प्रीति तिग्गा, डीसीएमओ, सीएसआर इंचार्ज, डॉ. शशी कान्त प्रसाद, डॉ. अनीता होरो, डॉ, रजनी कुजूर, मुन्ना कुमार सिंह, कमलेश पंडित, हरमन खलखो एवं अन्य का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles