34 C
Ranchi
Friday, June 19, 2026
spot_img

सी.सी.एल. में दो दिवसीय राजभाषा तकनीकी कार्याशाला का आयोजन

आज 12 अगस्‍त को सी.सी.एल. मुख्यालय, रांची स्थित प्रकाश हॉल में दो दिवसीय (12-13 अगस्‍त, 2024) राजभाषा तकनीकी कार्यशाला आरंभ हुआ, जिसका विषय ‘उच्‍चस्‍तरीय एमएस ऑफिस व आर्टिफ़िशियल इंटेलिजेंस’ था। कार्याशाला का उद्घाटन सीसीएल के निदेशक (कार्मिक), श्री हर्ष नाथ मिश्र ने किया। कार्यक्रम में मुख्‍य वक्‍ता के रूप में रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के पूर्व मुख्‍य प्रबंधक, एडवांस माइक्रोसाफ्ट के विशेषज्ञ श्री ओम प्रकाश अग्रवाल थे।

अवसर विशेष पर निदेशक (कार्मिक) श्री हर्ष नाथ मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि ऑफिस के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी कंम्‍प्‍यूटर की अनिवार्यता हो गयी है। आज की कार्यशाला इसलिए भी महत्‍वपूर्ण है कि तकनीक के साथ राजभाषा को आगे बढ़ाने का दायित्‍व हम सभी पर है। अतः इस कार्यशाला से भरपूर लाभ लेने का प्रयास करें। सीखने के साथ-साथ अपने सहकर्मियों के साथ भी अर्जित ज्ञान साझा करें, तभी इस कार्यशाला का उद्देश्‍य पूरा होगा।

महाप्रबंधक (अ.स्था/राजभाषा) श्री संजय ठाकुर ने कहा कि हमारे दैनिक कार्यनिष्‍पादन में एमएस वर्ड,एक्सेल से संबंधित जो भी समस्‍या आती है वह इस कार्यशाला से निश्‍चय ही हल हो सकता है।

मुख्‍य अतिथि एवं मुख्‍य वक्‍ता श्री ओम प्रकाश अग्रवाल कंम्‍प्‍यूटर की नवीनतम तकनीकों विशेषकर एमएस वर्ड के विभिन्न तकनीकी पहलुओं एवं टूल्स से प्रतिभागियों को अवगत कराया।
इस कार्यशाला में मुख्यालय एवं विभिन्न क्षेत्रों के कर्मियों ने भाग लिया।
कार्यशाला का आयोजन महाप्रबंधक (अधि.स्था/राजभाषा) श्री संजय ठाकुर, श्री दिविक दिवेश, श्री बलिराम सिंह एवम अन्य के सक्रिय सहयोग से किया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles