32.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

रिम्स होस्टल में तमिलनाडु के छात्र का जला हुआ शव मिला, पुलिस जांच में जुटी

रांची रिम्स के ब्वॉयज हॉस्टल नंबर 5 के पीछे जला हुआ शव रिम्स के ही सेकंड ईयर के छात्र मदन कुमार का है। तमिलनाडु निवासी मदन रिम्स के फॉरेंसिक एंड मेडिसिन डिपार्टमेंट के सेकंड ईयर का छात्र था। जानकारी के अनुसार मदन के दोस्तों ने उसके शव को पहचान लिया है। बताते चलें कि इस शव पर बरियातू थाना क्षेत्र की पेट्रोलिंग टीम की नजर गश्ती के दौरान पड़ी। ये हत्या है या आत्महत्या दोनों एंगल से रांची पुलिस जांच कर रही है।

हॉस्टल की छत पर मिले हैं मोबिल के अंश


रिम्स के हॉस्टल नंबर 5 में मेडिकल स्टूडेंट रहते हैं। पुलिस जांच के अनुसार अभी तक यह माना जा रहा है कि युवक के आग लगाकर छत से कूद गया हो। पुलिस को हॉस्टल की छत पर काफी मात्रा में मोबिल के अंश मिले हैं, लेकिन सच क्या है ये पुलिस की पूरी जांच करने के बाद हो पता चल पाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles