31.7 C
Ranchi
Friday, June 19, 2026
spot_img

भरनो थाना एवं वन विभाग द्वारा अफीम पोस्ता की खेती के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया

भरनो थाना एवं वन विभाग द्वारा अफीम पोस्ता की खेती के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया।

गुमला भरनो :- भरनो थाना अंतर्गत अमलिया वन एवं आसपास के वन में भरनो थाना एवं वन विभाग के संयुक्त तत्वाधान में अफीम/पोस्ता की खेती के विरुद्ध सर्च अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी भरनो कंचन प्रजापति एवं प्रभारी वनपाल राकेश मिश्रा ने वृहद पैमाने पर वनों के अंदर में अफीम पोस्ता की खेती का जांच किया. परंतु कहीं पर भी अफीम एवं पोस्ता की खेती नहीं पाया गया। वहीं थाना प्रभारी भरनो एवं प्रभारी वनपाल के द्वारा संयुक्त रूप से अमलिया वन क्षेत्र से सटे कई गांव का दौरा कर अफीम पोस्ता एवं गांजा से हो रहे नुकसान के बारे में ग्रामीणों को जागरूक किया। साथ ही कानून से संबंधित कई जानकारी ग्रामीणों को दिया। पुलिस पब्लिक के रिश्ते में मधुरता स्थापित कर नशा पान एवं अंधविश्वास से दूर रहकर। देश के विकास में सबको सहयोग करने के लिए प्रेरित किया। प्रभारी वनपाल राकेश मिश्रा ने भी वन एवं वन्य जीव के संरक्षण से संबंधित कई बातों को ग्रामीणों के समक्ष में रखा और ग्रामीणों को बतलते हुए कहा कि वनों की अत्यधिक कटाई करने से पर्यावरण में प्रतिकूल असर पड़ रहा है और ग्लोबल वार्मिंग से पृथ्वी जूझ रही है।इसलिए वनों का संरक्षण बहुत जरूरी है।साथ ही वन्य जीव का संरक्षण कर पृथ्वी की आधारभूत संरचना को मजबूत करने में सहायक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles