26.6 C
Ranchi
Friday, June 19, 2026
spot_img

एटीएम काटकर 25 लाख की चोरी के बाद लगा दी आग

GUMLA

एटीएम काटकर 25 लाख उड़ाए फिर लगा दी आग

गुमला : झारखंड के गुमला जिले के बसिया प्रखंड क्षेत्र में शनिवार देर रात चोरों ने एक चौंकाने वाली वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने कोनबीर स्थित एसबीआई एटीएम मशीन से 25 लाख रुपये की चोरी कर ली और घटना के सबूत मिटाने के लिए मशीन में आग लगा दी।

पुलिस के अनुसार, चोरों ने पहले बसिया प्रखंड के संजय चौधरी का ट्रक (नंबर-JH 2OB 2857) चोरी किया। इस ट्रक का उपयोग करके चोर एटीएम मशीन तक पहुंचे। उन्होंने गैस कटर की मदद से एटीएम मशीन को काटकर रुपये निकाल लिए। चोरी के बाद चोर ट्रक को बाकू टोली में छोड़कर फरार हो गए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles