20.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम का हुआ आयोजन।

एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम का हुआ आयोजन

गुमला भरनो :- भरनो प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत करौंदाजोर के चीतागुटू ग्राम में ग्राम सभा का आयोजन किया गया इस बैठक की अध्यक्षता ग्राम प्रधान जगदीश मुंडा के द्वारा की गई। बैठक में ग्रामीण मुखिया सहिया वार्ड सदस्य LGSS के प्रतिनिधि संजीत कुमार राय एलिस करुणा तोपनो की उपस्थिति में आयोजित किया गया। ग्राम सभा द्वारा बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव को बाल विवाह मुक्त ग्राम बनाने का संकल्प लिया गया साथ ही बाल मजदूर बाल व्यापार बाल योन शोषण पर रोकथाम करने का निर्णय लिया गया। उपस्थित सभी सदस्यों के साथ चर्चा परिचर्चा कर सर्वसम्मति से नियमावली तैयार किया गया गांव का कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहेगा गांव के सभी बच्चों का विद्यालय में नामांकन कराया जाएगा गांव में किसी बच्चे से मजदूरी का काम नहीं कराया जाएगा साथ ही उचित सहायता से संबंधित विभाग से जोड़ा जाएगा गांव में किसी भी बच्ची (बालिका) की शादी 18 वर्ष और बच्चा (लड़का) की शादी 21वर्ष पूर्व नहीं किया जाएगा गांव में किसी बालिका या बालक के साथ यौन शोषण होने से रोका जाएगा गांव अंतर्गत उपयुक्त नियमों का उल्लंघन किए जाने पर संबंधित व्यक्ति या परिवार को भारतीय संविधान के नियम के अनुसार कार्रवाई किया जाएगा साथी ग्राम प्रधान द्वारा सभी नियमों को शक्ति के साथ पूरे गांव में लागू करने का प्रस्ताव किया गया और सभी ग्रामीण परिवारों को नियमों को पालन करने का सर्वसम्मति से निर्णय लेते हुए अनुमोदन किया गया ग्राम चितागुटू को बाल विवाह मुक्त गांव घोषित किया गया!ज्ञात हो कि लोहरदगा ग्राम स्वराज संस्थान के द्वारा जिले में चल रहे एक्सेस टू जस्टिस कार्यक्रम जून 2024 से चलाया जा रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles