24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में संत अन्ना पर्व सह विद्यालय दिवस भव्य आयोजन किया गया

संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में संत अन्ना पर्व सह विद्यालय दिवस भव्य आयोजन किया गया।

चैनपुर/गुमला : चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित संत अन्ना बालिका उच्च विद्यालय में शनिवार को धूमधाम से माता संत अन्ना की याद में स्कूल का स्थापना दिवस मनाया गया।

माता संत अन्ना के नाम से संत अन्ना धर्म समाज की स्थापना 26 जुलाई 1897 में हुई थी। संत अन्ना धर्म समाज की संरक्षिका माता बेनादित थी। उन्होंने पूरे देश में संत अन्ना धर्म समाज को जोड़ने का काम किया। इसी की याद में आज विद्यालय छात्रओं ने संत अन्ना उच्च विद्यालय परिसर में स्कूल के शिक्षिकाओं के सम्मान में कार्यक्रम कार्यक्रम का आयोजन किया । छात्राओं के द्वारा सर्वप्रथम शिक्षिकाओं का स्वागत कर कार्यक्रम स्थल तक लाया गया। तत्पश्चात इंटर एवं उच्च विद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सिसिलिया एवं अतिथि फादर भूतपूर्व प्राचार्या सिस्टर सुशीला एवं धर्म बहनों के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया गया और पुष्प अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित अतिथियों ने भी पुष्प अर्पित किया। ततपश्चात सभी अतिथियों का स्वागत गान के साथ छात्राओं के द्वारा स्वागत किया गया एवं पुष्पमाला तथा पुष्प गुच्छा प्रदान किया गया। सभी कक्षाओं की छात्राओं ने एक से एक बढ़कर नागपुरी गानों में विभिन्न तरह के डांस प्रस्तुत कर सभी अतिथियों का एवं उपस्थित छात्राओं का मनोरंजन किया। उच्च विद्यालय एवं इंटर महाविद्यालय की प्राचार्य सिस्टर सिसिलिया के द्वारा स्वागत संदेश में सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए बच्चों को आशीर्वचन देते हुए संताना समाज की स्थापना एवं संस्था के कार्यों का वर्णन किया जो कि बहुत ही महत्वपूर्ण था। कार्यक्रम को जीव सदस्य ने भी संबोधित किया उन्होंने बच्चों को संदेश दिया की पढ़ाई किसी लक्ष्य को लेकर करें और उसे लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रयत्नशील रहे। मंच का संचालन विद्यालय की शिक्षिका हेलमा डुंगडुंग ने किया। धन्यवाद ज्ञापन विद्यालय की शिक्षिका माधुरी कुजूर के द्वारा किया गया।
कार्यक्रम के अवसर पर मुख्य रूप से अतिथि फादर, विद्यालय कमेटी के सदस्य भूतपूर्व सैनक जेम्स रोज लिया तिग्गा, बच्चियों के अभिभावक गण स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सिसिलिया,महाविद्यालय की भूतपूर्व प्राचार्या सिस्टर सुशीला सिस्टर हेलेना, सिस्टर मिलिता,सिस्टर रोशनी सिस्टर प्रमिला सिस्टर ज्योति है सिस्टर अलविना। शिक्षिका हेलमा, शिक्षिका माधुरी, शिक्षिका अंजू अक्का, शिक्षक दिनेश जी, प्रदीप जी अनुज कुजूर वीरेंद्र,अंजू शिला आंवला एक्का मेरी अक्का संजोनी एक्का, सहित संपूर्ण विद्यालय की छात्राएं उपस्थित थी ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles