हाथी प्रभावित किसानों से मिली पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव, की टॉर्च का वितरण।
ग्रामीणों से मिलकर जानी उनकी समस्या तत्काल निदान का दिया भरोसा।
भरनो। गुमला : पूर्व शिक्षा मंत्री झारखंड सरकार गीता श्री उराव भरनो प्रखंड के कई गाँवों का दौरा कर जंगली हाथी से प्रभावित किसानों एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी कई समस्याओं से अवगत हुई।
मंगलवार को प्रखण्ड क्षेत्र के डुड़िया,कुम्बा टोली,झटनी टोली,परवल,कोड़ेकेरा,समसेरा करंज टोली,में प्रभावित किसानों के क्षतिग्रस्त मकानों को देखी तथा जंगली हाथी द्वारा रौदे हुए फसल को देखने स्वयं खेतों में पहुंच गई, इस दौरान किसानों ने उनसे सीधा संवाद स्थापित कर अपनी समस्याओं एवं क्षतिग्रस्त मकानों को दिखलाते हुए तुरंत समाधान हेतु पूर्व मंत्री से आग्रह किया।
पूर्व मंत्री के समक्ष समसेरा करंज टोली की ग्रामीण महिला सुशीला उरांव ने हाथी द्वारा क्षतिग्रस्त मकान को दिखलाया साथी उसने बतलाया कि जंगली हाथियों के हमले से वह बाल बाल बची इस दौरान जंगली हाथियों ने जमकर उत्पात मचाते हुए उसके घर में रखें सभी अनाजों को खा गया। अब उसके सामने बच्चों के लालन-पालन की कठिन चुनौती आ खड़ी हुई है। पीड़ित महिला की बातों को सुनकर पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव ने दिलासा देते हुए तत्काल समाधान करने हेतु उन्हें भरोसा दिलाया।
क्षेत्र भ्रमण के दौरान पूर्व मंत्री झारखंड सरकार गीता श्री उरांव ने 23 ग्रामीणों के बीच हाथी से बचाव हेतु टॉर्च का वितरण की साथ ही हाथी से बचने हेतु कई उपाय बताते हुए लोगों को जागरूक की।
पूर्व मंत्री गीता श्री उरांव को ग्रामीण अपने बीच पाकर बेहद ही खुश दिखाई पड़े लोगों ने खुलकर अपनी बातों एवं तकलीफों को उनसे साझा किया समाधान करने हेतु उन्हें आग्रह भी किया साथ ही ग्रामीणों ने कहा कि वह इस क्षेत्र की है, जनता के बीच वह आए,पूर्व मंत्री के सरल स्वभाव एवं मृदु भाषी व्यवहार के चलते जनता सीधे उनसे जुड़ाव महसूस करती है स्वास्थ्य संबंधी कारण से क्षेत्र में कम रहने के बाऊजूद भी लोग उन्हें बेहद पसंद करते हैं जनता के बिच उनकी लोकप्रिय आज भी बारकरार है। गांव के दौरा के समय पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव भी मौजूद रहे उन्होंने ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराते हुए पूर्व मंत्री से समाधान करने का आग्रह किया।





