24.1 C
Ranchi
Sunday, May 3, 2026
spot_img

बहू ने सास को दी ऐसी मौत कि मानवता हुई शर्मसार

कलयुगी बहु ने मानविय संवेदना को तार-तार कर 87 वर्षीय वृद्धा सास की हत्या कर डाली

भरनो/गुमला : भरनो थाना क्षेत्र के सूपा पंचायत अंतर्गत सुकुरहुटू नदी टोली में बिगत 7 अक्टूबर की रात को ऐसी घटना घटी जिसने पूरे मानवीय संवेदना को तार तार कर रख दिया। एक कलियुगी बहू ने सिर्फ इसलिए अपनी 87 वर्षीय सास की हत्या कर दी क्योंकि वह एक महीना से बीमार थी। हत्या के कारणों को सुनकर आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे, बहु रानी उराव (37) ने पहले तो रासायनिक खाद्य यूरिया को खिलाया परंतु उसे 87 वर्षीय वृद्ध हाना देवी सास की मृत्यु न हुई तो नुकीली डंडा गोद गोद कर बेरहमी से हत्या कर डाली। दूसरे दिन मामले की जानकारी जैसे ही भरनो थाना को मिली पुलिस हरकत में आई आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार शुकुहुटू नदी टोली निवासी शनि उराव दूसरे प्रदेश में ईट भठा में काम करता है। गांव में पत्नी रानी उराव तथा तीन बच्चे एवं वृद्धा माँ हाना देवी रहा कर रही थी। बीते 1 महीने से मृतक वृद्ध की तबीयत खराब थी,गांव वालों के शरण में रहा करती थी। बिगत 10-15 दिनों से बहू रानी उराव को ग्रामीणों ने अपनी सास को देखभाल करने के लिए बोला महज कुछ ही दिनों में रानी उराव को अपनी सास बोझ लगने लगी और करीब चार दिन पूर्व अमानवीय कदम उठाते हुए जहरीला पदार्थ रासायनिक खाद यूरिया को अपनी सास को जान करने के उद्देश्य से खिला दी परंतु वृद्ध नहीं मरी तब उसके बाद में 7 अक्टूबर को कलयुगी बहू ने ऐसा खौफनाक कदम उठाया की सुनने वालों की रोंगटे खड़े हो गए नुकेले डंडों से बुरी तरह से वृद्धा के शरीर के कई हिस्सों को गोद दी फल स्वरुप वृद्ध की मृत्यु हो गई जैसे ही घटना की सूचना भरनो थाना प्रभारी कंचन प्रजापति को मिली तब पुलिस तफिश में जुट गई और कड़ी से कड़ी जोड़ने लगे तब ऐसे खौफनाक रहस्य से पर्दा उठा जिसको जानकर लोगों के होश उड़ गए। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी महिला रानी उराव को हिरासत में लिया और गुरुवार को जेल भेज दिया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles