22.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

असंवैधानिक तरीके से प्रखंड अंजुमन कमेटी को की गई थी निरस्त,बहुमत की कसौटी पर खरी उतरी

सभी अंजुमन के सदर व सेक्रेटरी ने एक स्वर में कहा 5 वर्षों का कार्यकाल पूर्ण करेंगी प्रखंड अंजुमन कमेटी।

भरनो/गुमला : बीते दिनों असंवैधानिक तरीके से बैठक कर भरनो प्रखंड अंजुमन कमेटी को की गई थी निरस्त। प्रखंड अंजुमन कमेटी के सदस्यों तथा भरनो प्रखंड 27 अंजुमन के संदर,सेक्रेटरी व कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में मंगलवार को अमनपुर में बैठक का आयोजित की गई। जिसमें प्रखंड के सभी मुस्लिम गांव के सदर एवम सेक्रेटरी के द्वारा प्रखंड अंजुमन कमेटी को निरस्त किए जाने के मामले पर अपनी असहमति जताई तथा संयुक्त रूप से 27 अंजुमन के सदर व सेक्रेटरी ने साइन,मोहर के साथ में प्रखंड अंजुमन कमेटी को निरस्त की जाने की बातों का खंडन किया तथा असंवैधानिक करार दिया इस दौरान मुख्य रूप से प्रखंड अंजुमन कमेटी के ऊपर में लगाए गए आरोप जिसमें प्रखंड अंजुमन कमेटी का विस्तार नहीं होने के संदर्भ में सभी सदर सेक्रेटरी ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कई बार प्रखंड अंजुमन कमेटी के द्वारा कमेटी के विस्तार के लिए चिट्ठी भेजी गई है कुछ गाँव के अंजुमन कमिटी के द्वारा सदस्यों का नाम नहीं दिए जाने के वजह से प्रखंड अंजुमन कमेटी का विस्तार नहीं हो पा रहा है। प्रखंड अंजुमन कमेटी को वोटिंग प्रक्रिया के तहत सदर सेक्रेटरी वह अन्य पदों का चयन किया गया है जो कि संवैधानिक मापदंडों का पालन किया गया है प्रखंड अंजुमन कमेटी निरस्त करने में मापदंडों का पालन नहीं किया किया गया। तथा प्रखंड के सभी गांव के सदर सेक्रेटरी की सहमति भी नहीं ली गई। इस दौरान सभी गांव के सदर व सेक्रेटरी ने एक स्वर में कहा प्रखंड अंजुमन कमेटी अपने 5 वर्षों का कार्यकाल को पूर्ण करेंगी। सर्वसम्मति से आगामी 12 अक्टूबर को प्रखंड अंजुमन कमेटी की बैठक करने का निर्णय लिया गया तथा रिक्त पदों शीघ्र भरने की बात कही गई। मौके पर भरनो प्रखंड अंजुमन के सदर जहांगीर आलम, सेक्रेटरी मिर तबरेज़, नाइफ सेक्रेटरी अब्दुल्ला बक्श,शौकत मिरदाहा,साकिब मिरदाहा, कलाम अंसारी, सोबराती अंसारी,परवेज़ खान, सकुर अंसारी, सुलेमान अंसारी, कुर्बान खान,अजमत खान, अकबर खान, असीर अंसारी,ऐनाईत अली,नदीम खान, मोहिप मिरदाहा,यूसुफ़ कोटवार, मोज्जामिल चौधरी,रशीद अंसारी, शाहिद अंसारी,सनाल्लाह अंसारी,आशिक अंसारी, बारीक़ खान, इदरीश खान, संतु खान, साबिर फरास, महबूब खान,सफील फरास,जाबू फरास,अमीन बक्श, मोहन मीरदाहा सहित कई लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles