28.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज में विश्व आदिवासी दिवस अवसर पर रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन।

चैनपुर गुमला: परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज, चैनपुर में विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर सुक्रवार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कॉलेज हॉल में आयोजित इस कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे पारंपरिक नगाड़ा बजाकर किया गया।

कार्यक्रम में सर्वप्रथम स्वागत भाषण डॉ. पुष्पलता डुंगडुंग ने दिया। इसके बाद कॉलेज के विद्यार्थियों द्वारा आकर्षक आदिवासी नृत्य प्रस्तुत किया गया, जिसको देख कर दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
इसके उपरांत आदिवासी वेशभूषा और परंपरा आधारित फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता (एकल, युगल एवं सामूहिक) का आयोजन हुआ । जिसमें प्रतिभागियों ने आदिवासी वेशभूषा और परंपराओं की सुंदर झलक प्रस्तुत की। जिसमें एकल में प्रथम अमिता कुजूर, द्वितीय मनीषा एक्का और तृतीय जिन्देश बेंग हुए। वहीं डबल में प्रथम खुशबू रूपाली और हर्ष कुजूर, द्वितीय सोनिका कुमारी और अभिषेक एवं तृतीय हुए प्रेमी और मनीषा । ग्रुप में रंजीता और ग्रुप प्रथम, नेहा खलखो और ग्रुप द्वितीय वहीं जेराल्दीना और ग्रुप तृतीय हुए।
इसके बाद लोक गीत प्रतियोगिता का आयोजन हुआ, जिसमें प्रतिभागियों ने पारंपरिक गीतों से वातावरण को पूरी तरह सांस्कृतिक रंग में रंग दिया। इस प्रतियोगिता के एकल में मनीषा कुमारी प्रथम ,जगतपाल टोप्पो द्वितीय और खुशबू रूपाली टोप्पो तृतीय स्थान प्राप्त किए । वहीं सामूहिक लोक गीत में नीति साक्षी और ग्रुप प्रथम ,संध्या कुमारी और ग्रुप द्वितीय एवं रूपमनी टोप्पो और ग्रुप तृतीय हुए ।
मुख्य अतिथि, चैनपुर प्रमुख श्रीमती ओलिभा कांता कुजूर ने आदिवासी समाज की संस्कृति, परंपरा और संरक्षण पर सारगर्भित व्याख्यान दिया।
कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रद्धेय फा. जेवेरियानुस किंडो (डीन) की गरिमामयी उपस्थिति रही। तत्पश्चात प्राचार्य एवं अतिथियों द्वारा विजेताओं को प्रमाण-पत्र वितरित किए गए।
धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अजिता गुलाब मिंज ने किया।
कार्यक्रम के अंत में उपस्थित अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने आदिवासी व्यंजनों के स्टॉल का भ्रमण किया और पारंपरिक झारखंडी स्वाद का आनंद लिया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles