कल्याण विभाग द्वारा आठवीं की छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण कार्यक्रम का आयोजन।
भरनो/गुमला :भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय भरनो परिसर में प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उराव, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, बीपीओ सूरज लकड़ा,बीआरपी समीम एज़ाज ने संयुक्त रूप से आठवीं कक्षा में अध्ययनरत एसटी,एससी,ओबीसी,माइनॉरिटी के 69 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल वितरण किया । साइकिल पाकर छात्र-छात्राओं के चेहरे पर उत्साह एवं खुशी साफ-साफ दिखाई पड़ी।
प्रखण्ड प्रमुख पारस नाथ उराव ने कहा सरकार द्वारा दी जाने वाली छात्र-छात्राओं के बीच एक बेहतर योजना है इससे दुर दराज क्षेत्रों से आने वाले बच्चों को काफी सहायता मिलेगी और वह नियमित रूप से विद्यालय आ सकेंगे, बच्चों के लिए दूरी अब बाधा नहीं बनेगी,छात्र-छात्राओं को शिक्षा से जोड़ने में साइकिल वितरण एक महत्वपूर्ण कड़ी साबित हो रही है।
प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने साईकिल वितरण कार्यक्रम के दौरान बच्चों से बातचीत कर जीवन में सफल होने के कई गुरु सिखलाए,बच्चों से कहा कि आप सभी को सरकार के द्वारा साइकिल मिला आप सभी पढ़ लिखकर प्रखंड और जिला का नाम रौशन करें आप सभी छात्र-छात्राओं में असीमित ऊर्जा है उस ऊर्जा का उपयोग पढ़ाई लिखाई में करें। शिक्षक संभू केसरी,महबूब आलम आदि उपस्थित थे।






