24.1 C
Ranchi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

कांग्रेस पार्टी की बैठक में छिड़ा घमासान लगे आरोप प्रत्यारोप

कांग्रेस पार्टी की बैठक में छिड़ा घमासान लगे आरोप प्रत्यारोप

भरनो/गुमला : भरनो प्रखण्ड के खरवागढ़ा स्थित युवराज नगर के प्रिशा रेस्टोरेंट परिसर में कांग्रेस जिलाध्यक्ष चैतू उरांव के निर्देश पर भरनो प्रखंड कांग्रेस कमिटी की बैठक रविवार को पर्यवेक्षक गंगा उरांव की उपस्थिति में आयोजित की गई। उक्त बैठक की अध्यक्षता कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीषनाथ शाहदेव ने किया । बैठक में कमिटी की मजबूती पर विचार विमर्श किया गया ।साथ ही सांसद प्रतिनिधि नियुक्त करने की मांग की गई ।सभी कार्यकर्ताओं ने सांसद और सांसद प्रतिनिधि पर प्रखंड कमिटी और संगठन के लोगो को अहमियत नहीं देने का आरोप लगाया ।मौके पर पर्यवेक्षक गंगा उरांव ने कहा कि पार्टी संगठन के सहयोग से सांसद और विधायक बनाया जाता है परंतु सांसद,विधायक बनने के बाद संगठन के लोगो को अहमियत नहीं मिलती है ।जो काफी चिंता का विषय है ।वहीं प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव ने आरोप लगाते हुए कहा कि विगत दिनों जिला के सांसद प्रतिनिधि राजनिल तिग्गा के द्वारा प्रखंड के मारासिली गांव में नहर निर्माण कार्य का निरीक्षण किया गया ।जिसकी सूचना प्रखंड कमिटी के किसी पदाधिकारी को नहीं मिली । प्रखंड अध्यक्ष को भी जानकारी देना मुनासिब नहीं समझा गया ।जिससे प्रखंड के कार्यकर्ताओं में खासा नाराजगी है ।साथ ही भरनो प्रखंड के कई गांवों में सांसद मद से योजनाएं दी गई ।इसमें भी सांसद प्रतिनिधि के द्वारा प्रखंड कमिटी को दरकिनार किया गया ।कार्यकर्ताओं को सूचना भी नहीं दी गई ।सांसद मद की योजनाओं का लाभ दूसरे पार्टी के लोगो को दी गई ।ऐसे रवैया से पार्टी को नुकसान हो सकता है ।उन्होंने कहा कि सांसद मद से प्रखंड में योजनाओं का चयन सभी के जानकारी में होता तो उपयोगी स्थान का चयन किया जाता ।कई योजनाएं बिना उपयोग वाले स्थान पर ली गई ।बरसात के मौसम में अगर यह योजना अति आवश्यकता वाले जगह पर किया जाता तो कई गांवों के लोग लाभान्वित होते और कांग्रेस पार्टी को मजबूती मिलती ।बैठक में मंडल अध्यक्ष उमाकांत शाही,बसंत उरांव,उपाध्यक्ष हाकिम खान,उपाध्यक्ष अजहर अली,जुगल उरांव,इदरीस खान,मीर गुलज़ार,मजीद अंसारी,अफजल खान,बिहारी भगत सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles