22.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

मोटरसाइकिल मार्च निकालकर लोगों को सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ाया

भरनो/करंज : करंज थाना प्रभारी आशीष केसरी के नेतृत्व में थाना के सभी पुलिस पदाधिकारीयों के साथ ग्रामीणों को जागरूक करने के उद्देश्य से मोटरसाइकिल मार्च निकाला,जिसमें थाना के सभी पदाधिकारीयों के द्वारा हेलमेट पहन कर दो पहिया वाहन चलाया,तथा साप्ताहिक हाट में रुक कर ग्रामीणों को सड़क सुरक्षा एवं हेलमेट पहनने के लिए जागरूक किया गया। इस निमित करंज थाना प्रभारी ने बतलाया कि मनुष्य का जीवन अनमोल है और लोग सड़क सुरक्षा एवं वाहन चलाने के प्रति लापरवाही के कारण सैकड़ो लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं उसमें या तो गंभीर रूप से घायल हो रहे हैं,लोगों की मृत्यु भी हो रही ऐसी परिस्थिति में वाहन चालकों को हेलमेट पहनकर चलना अति आवश्यक है लोग जागरूकता की कमी के कारण दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं और अपनी जान गवा रहे हैं जिला प्रशासन के द्वारा बड़े पैमाने पर सड़क सुरक्षा हेतु जागरूक किया जा रहा है और फिर भी हेलमेट पहन कर नहीं चलाने वालों के विरुद्ध नियम संगत कार्रवाई की जाएगी.थाना प्रभारी करंज आशीष केसरी ने लोगों से अपील किया कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें और चार पहिया वाहन चलते हैं तो ऐसी स्थिति में सीट बेल्ट का प्रयोग अवश्य करें। सुरक्षित रहें एवं परिवार को सुरक्षित रखें।..

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles