इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाया गया मुहर्रम पर्व
मुहर्रम मेला सह अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता का हुआ भव्य आयोजन..
भरनो/गुमला : भरनो प्रखंड अंतर्गत सुपा चिरैयाटांड़ में इमाम हुसैन की शहादत की याद में मनाए जाने वाला पर्व मुहर्रम के अवसर पर मुहर्रम मेला सह अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि विधायक जिग्गा सुसारण होरो सम्मिलित हुए।

विधायक को पगड़ी पहना कर और बैच लगाकर उनका स्वागत प्रखंड अंजुमन सदर जहांगीर आलम ने किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रखण्ड प्रमुख पारस नाथ उराव,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं थाना प्रभारी कंचन प्रजापति, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष जॉनसन बाड़ा सम्मिलित हुए। मुहर्रम मेला के अवसर पर अस्त्र-शस्त्र प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया प्रखंड के 21अखाड़ा ने भाग लिया जिन्होंने हैरतअंगेज खेल दिखाकर लोगों का दिल जीता। सभी अखाड़ा के खिलाड़ी को विधायक जिग्गा सुसारण होरो ने सम्मानित किया। विधायक जिग्गा सुसरण होरो मुहर्रम मेला में आए हजारों लोगों को संबोधित करते हुए कहा मुहर्रम पर्व को हम लोग बहुत अच्छे से मनाते हुए आए हैं,और आप सबों प्यार के चलते हैं मैं भारी बारिश में भी आप लोगों के बीच पहुंचा हूं. सभी त्योहार प्रेम का प्रतीक है खुशी-खुशी हम सभी मनाते है। आप सभी धर्मालंबियों को पर्व की हार्दिक बधाई एवं शुभकामना। वही कार्यक्रम का मंच संचालन प्रखंड अंजुमन इस्लामिया सदर जहांगीर आलम ने किया,इस दौरान उन्होंने बतलाया कि इमाम हुसैन के अलावा उनके परिवार के सदस्यों एवम 72 साथियों का कत्ल यजीद की सेना बर्बरता पूर्वक कर्बला के मैदान में कर दिया गया था। वहीं यजीद के 8000 फौज का सामना इमाम हुसैन के खेमें में सिर्फ 72 लोगों ने किया। प्रखंड के विभिन्न गांव से रंग बिरंगी पताखों से सजी ताजिया पहुंची थी जो की मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

मुहर्रम मेला सह अस्त्र शस्त्र प्रतियोगिता का आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से सेंट्रल मुहर्रम का कमेटी के अध्यक्ष अत्ताउल्लाह खान, साकिब मीरदाहा,मकसूद आलम, मीर तबरेज,शेख अब्दुल्ला बक्श,मुख़्तार आलम,अफ़रोज़ खान,सोबराती अंसारी, हकीम खान, समसाद खान, राजू मीरदाहा, सफरुल खान,मोहन खान,जफील खान, शौकत मिरदाहा,गुलाम नबी फरास, ऐनायत कोटवार,सकुर अंसारी,यूसुफ़ कोटवार, ज़माल अंसारी,यूसुफ़ अंसारी के अथक प्रयास से सफलतापूर्वक इस आयोजन को किया गया। विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा हेतु भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी जिसकी कमान थाना प्रभारी कंचन प्रजापति ने संभाला भरनो थाना के एसआई विजय लकड़ा,एसआई निर्मल प्रसाद एसआई अर्जुन यादव भी मौके पर मौजूद रहे वहीं शांति पूर्ण तरीके से मुहर्रम का पर्व संपन्न हुआ।





