22.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चैनपुर कॉलेज एवं थाना में योग शिविर का हुआ आयोजन..

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर चैनपुर कॉलेज एवं थाना में योग शिविर का हुआ आयोजन.
.

गुमला चैनपुर / चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित परमवीर अल्बर्ट एक्का मेमोरियल कॉलेज चैनपुर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) द्वारा एक विशेष योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज के प्राचार्य फादर अगस्तूस एक्का के स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने योग के ऐतिहासिक महत्व और वर्तमान जीवन में उसकी उपयोगिता पर प्रकाश डाला। इस योग सत्र का नेतृत्व फादर अमित डांग ने किया। उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान की विधियाँ करवाईं और उनके लाभों को विस्तार से समझाया। फादर डैंग ने युवाओं को योग को दैनिक दिनचर्या में शामिल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का समन्वय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के कार्यक्रम अधिकारी श्री अमित कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर श्री अमित कुमार ने कहा कि “योग को अपने दैनिक जीवन में अपनाना न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए जरूरी है, बल्कि यह छात्रों के मानसिक संतुलन, एकाग्रता और अनुशासन में भी मदद करता है। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित रूप से योग करने की सलाह दी और छात्र जीवन में योग के महत्व को रेखांकित किया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य छात्रों में योग के प्रति जागरूकता बढ़ाना, शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को सशक्त बनाना तथा अनुशासित जीवनशैली को अपनाने की प्रेरणा देना । इस मौके पर सभी स्वयंसेवक एवं सभी शिक्षक उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles