भरनो/गुमला : 24 मई 2025 को गुमला उपायुक्त की अध्यक्षता में संपन्न चौकीदार नियुक्ति समिति की बैठक में लिए गए निर्णय के आलोक में चौकीदार नियुक्ति विज्ञापन संख्या 1/2023 अंतर्गत 226 रिक्त पद के विरुद्ध नव नियुक्त कुल 217 चौकीदारों का झारखंड सरकार गृह विभाग से अधिसूचना संख्या 2032 दिनांक 7-4-2015 कंडिका 5 (7) के अनुरूप चौकीदारों का पदस्थापन अंचल में की गई। उसी के आलोक में सोमवार को अंचल अधिकारी भरनो अविनाश कुजूर के कार्यालय में नवनियुक्त 17 ग्रामीण पुलिस (चौकीदार) ने योगदान दिया। जिसमें 6 महिला चौकीदार एवम 11 पुरुष चौकीदार ने अंचल निरीक्षक शाहिद अनवर के समक्ष अपना योगदान दिया। मौके पर अंचल निरीक्षक शाहिद अनवर ने नवनियुक्त चौकीदारों को बधाई एवं शुभकामना देते हुए उन्होंने कहा भरनो प्रखंड में 17 चौकीदारों की पद रिक्त थी जो कि इनके योगदान देने के साथ में पूर्ण हो गई है अब ग्रामीणो के बीच में रहकर सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुरूप कार्य करें और समाज में एक सार्थक भूमिका निभाएं…
Join Our WhatsApp News Group




