कार्तिक उरांव पुस्तकालय में प्रबंधन समिति की विशेष बैठक आयोजित…
मैट्रिक इंटर के छात्र-छात्राओं को करियर काउंसलिंग की जाएगी आयोजित…
भरनो/गुमला: भरनो प्रखण्ड कार्यालय परिसर में कार्तिक उराव पुस्तकालय में प्रबंधन समित की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से प्रखण्ड प्रमुख पारस नाथ उराव,अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह उपस्थित रहे। बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा पुस्तकालय में छात्र छात्राओं की होने वली अशुविधाओं को सुधार करने आवश्यकता है। छात्र छात्राओं की उपस्थित बढ़ाने हेतु सभी उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं को पुस्तकालय का भ्रमण कराया जाए साथ ही मैट्रिक इंटर की परीक्षा लिख चुके छात्र-छात्राओं को विशेष रूप से प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी द्वारा करियर काउंसलिंग आयोजित कर छात्र-छात्राओं को मार्गदर्शन दिया जाएगा जिससे भविष्य निर्माण में सहायता मिल सकेगी। साथ ही बैठक में सम्मिलित हुए छात्र-छात्राओं से होने वाली उनकी पढ़ाई संबंधी और सुविधाओं की भी जानकारी ली और उनसे संवाद स्थापित कर त्वरित निदान करने के लिए प्रोसिडिंग मे दर्ज की गई। सभी पदाधिकारी एवं गणमान्य लोगों ने निर्णय लिया कि सभी बच्चों के आवश्यकता अनुसार किताब दान करेंगे जिससे पुस्तकालय आने वाले छात्र-छात्राओं को प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने में किसी प्रकार की असुविधा न हो। वहीं उच्च अधिकारियों से चर्चा कर बैठक में सभी प्रखंड के हाई स्कूल के शिक्षकों से 1 घंटे का समय का मांग की जाएगी जिससे प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को सही मार्गदर्शन मिल सके। कार्तिक उरांव पुस्तकालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष किशोर साहू ने भी अपनी बातों को रखा और कहा कि इस पुस्तकालय अधिक से अधिक छात्र-छात्राएं लाभ उठाएं एवं कैरियर निर्माण करें। मौके पर भाजपा मंडल अध्यक्ष हरिशंकर शाही, बीपीओ सूरज लकड़ा,कार्तिक उरांव पुस्तकालय प्रबंधन समिति के सचिव शिव केसरी,सुजीत रवि, मनोज अग्रवाल सहित दर्जनों बच्चे एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।….






