218वा उर्स में राज्य के माननीयों को किया गया हैं आमंत्रित
रांची। डोरंडा स्थित हज़रत कुतुबुद्दीन रिसालदार शाह बाबा का 218वा सालाना 5 दिवसीय उर्स कल दिनांक 11 सितंबर दिन गुरुवार से शुरू हो रहा है। उर्स 15 सितंबर तक चलेगा। उर्स में मुख्य संरक्षक राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं मुख्य अतिथि पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज साहू, अति विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यसभा सांसद महुआ माजी, नगर विकास सह पर्यटन मंत्री सुदिवय कुमार सोनू, स्वास्थ्य मंत्री मंत्री इरफ़ान अंसारी, श्रम मंत्री संजय यादव, निबंधन मंत्री दीपक बुरुवा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोध कांत सहाय, विधायक निशात आलम, विधायक राजेश कच्छप, विधायक नमन विकशल कांगाड़ी, जेएमएम के वरिष्ठ नेता सह प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य जी एवं प्रशासनिक में राज्य के डीजीपी अनुराग गुप्ता, डीसी मंजू नाथ भजंत्री, डीआइजी सह एसएसपी चंदन कुमार सिंहा, एसडीएम रांची उत्कर्ष कुमार, नगर प्रशासक सुशांत गौरव, सिटी एसपी अजीत कुमार, हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा , डोरंडा थाना प्रभारी दीपिका प्रसाद एवं अन्य अतिथि उर्स में शामिल हो रहे है। उर्स को लेकर सारी तैयारी पूरी कर ली गई है। मनोरंजन के लिए उर्स में इस बार अलग अलग तरह के झूले लगाए जा रहे है। उर्स में 14 एवं 15 सितंबर दिन रविवार एवं सोमवार को मुंबई से आए हुए कव्वाल अज़ीम नाज़ा और जुनैद सुलतानी के बीच महामुकाबला का होगा, जिसका 14 सितंबर रविवार को चादर पेशी के रस्म और कव्वाली के मंच का उद्घाटन राज्य के लोकप्रिय मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मुख्य अतिथि पूर्व राज्य सभा सांसद धीरज प्रसाद साहू करेंगे। जिसमें दिशोम गुरु की याद में शोक सभा का आयोजन किया जाएगा।
दरगाह कमिटी की ओर से अध्यक्ष अयूब गद्दी, महासचिव मो. जावेद अनवर, उपाध्यक्ष रिज़वान हुसैन, उप सचिव जुल्फिकार अली भुट्टो व मो. सादिक, माडिया प्रभारी शाहिद खान एवं समीर हेज़ाजी शामिल रहे।
















