29.3 C
Ranchi
Thursday, June 18, 2026
spot_img

मुहर्रम के जुलूस में पलामू के बाद रांची में तिरंगे के अपमान का मामला तूल पकड़ा, देखे वीडियो

झारखंड के पलामू जिले में मुहर्रम जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ मामले में 12 नामजद सहित 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद सभी आरोपी फरार हो गए हैं, पुलिस सभी की तलाश के लिए छापेमारी कर रही है। मुहर्रम के जुलूस के दौरान कथित रूप से राष्ट्रीय ध्वज के साथ छेड़छाड़ के मामले में 12 नामजद समेत 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया गया है।

कौन से धारा में है ये प्रावधान

सभी के खिलाफ आईपीसी की 147, 120 (बी), राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से जुड़ी हुई धाराओं में एफआईआर दर्ज किया गया है। एफआईआर दर्ज होने के बाद नामजद आरोपी फरार हो गए हैं। बता दें कि पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर में मुहर्रम के जुलूस के दौरान राष्ट्रीय ध्वज से मिलते जुलते झंडे में अरबी में कुछ लिखा गया था। जानकारों की मानें तो अरबी में ध्वज पर कलमा लिखा गया था। पूरे मामले में जुलूस में तैनात दंडाधिकारी के लिखित आवेदन के आधार पर 12 नामजद जबकि 50 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

वीडियो वायरल के बाद पुलिस ने जांच शुरू की

शुक्रवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान एक फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे थे। वीडियो वायरल होने के बाद प्रशासन और पुलिस मामले की जांच कर रही थी। जांच के बाद दंडाधिकारी के आवेदन के आधार पर पलामू के चैनपुर थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। मुहर्रम के गुजर जाने के बाद दंडाधिकारी ने मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने घटना से जुड़े हुए वीडियो और फोटो को सीज किया है।

रांची में भी तिरंगे का अपमान का मामला सामने आ रहा हैं

इधर एक वीडियो रांची से भी वायरल हो रही है, जिसमे तिरंगे के कलर के बीच में अशोक चक्र की जगह अरबी में कुछ लिखा हुआ है, ये वीडियो रांची के मेन रोड के हनुमान मंदिर के पास लहराता हुआ दिख रहा है…, ये वीडियो अभी की है या पहले की, इसकी पुष्टि पीपीआर लाइव इंडिया नही करती है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles