27.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

मशहूर अदाकारा इलियाना डिक्रूज ने दी बेटे को जन्म

बॉलीवुड की मशहूर अदाकारा इलियाना डिक्रूज अब मां बन चुकी हैं। इलियाना ने हाल ही में एक प्यारे से बेटे को जन्म दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने फैंस के साथ अपनी खुशखबरी शेयर की। उन्होंने पोस्ट कर अपने बच्चे की झलक दिखाई है। उन्होंने उसके नाम का भी खुलासा किया है।

इलियाना ने शनिवार रात 5 अगस्त को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया। इसमें उन्होंने बच्चे की फोटो शेयर की और उसकी झलक फैंस को दिखाई। “शब्दों में व्यक्त नहीं किया जा सकता कि हम अपने प्यारे बेटे का इस दुनिया में स्वागत करते हुए कितने खुश हैं।

उन्होंने इस फोटो को कैप्शन दिया, “मेरा दिल खुशी से भर गया है”।
इलियाना ने अपने बच्चे का नाम ”कोआ फीनिक्स डोलन” रखा है। उन्होंने 01 अगस्त 2023 को एक बच्चे को जन्म दिया। बॉलीवुड सितारों के साथ फैंस भी इस समय इलियाना को शुभकामनाएं दे रहे हैं। उनका ये पोस्ट इस वक्त सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles