आस्ताना मंजिले रहमत मे चादर पोशी के लिए पहुंचे प्रशांत किशोर उर्फ़ पीके।
औरंगाबाद/रफीगंज
आरिज़ सिमनानी:संवाददाता
केराप शरीफ
प्रशांत किशोर उर्फ़ (पीके) सोमवार को औरंगाबाद,रफीगंज,केराप शरीफ़ स्थित खानकाह मज़हरिया अबुल ओलाईया आस्ताना सैयद शाह मोहम्मद ईनामुर रब(आस्ताना मंजिले रहमत)सहित खानकाह फ़ैयाजिया अबुल ओलाईया आस्ताना अब्दुल रब नक्शबंदी अबुल ओलायया पर चादर पोशी व गुल पोशी के लिए पहुंचे।मौके पर प्रशांत किशोर ने बिहार मे होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अपने और अपनी पार्टी की जीत के लिए विशेष दुआ मांगी एवं बिहार के विकास के लिए दुआ किया। मौके पर उन्होंने कहा कि अगर मैं और हमारी पार्टी जीत कर सत्ता मे आती है तो औरंगाबाद रफ़ीगंज,केराप सहित बिहार के हर जिलों में विकास की गंगा बहेगी। मौके पर सैयद शाह आमिर शाहिद, मोहम्मद जयाउर रब कादरी अबुलओलाई, सज्जादा नशी खानकाह फ़ैयाज़या अबुल ओलाईया, मशहदूर रब, सैयद अबूजर फैजी,आरिज़ सिमनानी, सैयद अदनान अय्याजी,मो इस्तियाक, मो शाहिद,मो नूरी सलाम,मो जाहिद,मो समीम, सूरज, छोटू सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे।






