31.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

अवैध शराब के अड्डों पर छापामारी कर तबाह की गई सामग्री

उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद, रांची के निर्देशानुसार की गई कार्रवाई। कोतवाली, जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में छापेमारी, 01 व्यक्ति गिरफ्तार, 05 लोगों के खिलाफ FIR
450 Kg जावा महुआ और 320 लीटर अवैध शराब जब्त

Ranchi

अवैध शराब अड्डों के खिलाफ रांची जिला के कोतवाली, जगन्नाथपुर और धुर्वा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों में छापेमारी की गई। ज़िला आबकारी टीम ने उपायुक्त, रांची श्री राहुल कुमार सिन्हा एवं सहायक आयुक्त उत्पाद के निर्देशानुसार कोतवाली थाना क्षेत्र के चडरी, जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के मौसीबाड़ी और धुर्वा थाना क्षेत्र के थेथरकोचा और जगरनाथपुर बस्ती में कार्रवाई की।
01 व्यक्ति गिरफ्तार, 05 के खिलाफ FIR, 450 Kg जावा महुआ और 320 लीटर अवैध शराब जब्त

जिला आबकारी टीम ने कार्रवाई करते हुए चडरी से 01 व्यक्ति को गिरफ्तार किया जबकि 05 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। चडरी से 03 और थेथरकोचा जगरनाथपुर बस्ती से फरार 02 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज किया गया है। कार्रवाई में 450 Kg जावा महुआ और 320 लीटर अवैध चुलाई शराब जब्त किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles