31.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

मुहर्रम के ताजिया का 11 हजार हाईटेंशन तार के संपर्क में आने से 4 की मौत, कई गंभीर

झारखंड के बोकारो में बड़ा हादसा : बेरमो में हाईटेंशन तार के संपर्क में आया ताजिया, चार की मौत, 9 लोग घायल

बोकारो : झारखंड के बोकारो जिले के बेरमो अनुमंडल के पेटरवार थाना अंतर्गत खेतको में शनिवार को मुहर्रम के जुलूस के दौरान बड़ा हादसा हो गया। घटना में 4 लोगों की मौत हो गई है। 9 लोगों के घायल होने की सूचना है। मरने वालों की पहचान आसिफ रजा(21),एनामुल रब(35), गुलाम हुसैन(18),साजिद अंसारी(18) के रूप में की गई है। घटना सुबह 5:30 बजे की बताई जा रही है।

कैसे हुए घटना

मोहर्रम का जुलूस उस वक्त मातम में बदल गया जब आज सुबह साढ़े 5 बजे ताजिया उठाने के क्रम में ऊपर से गुजर रहे 11 हजार के हाइटेंशन तार के संपर्क में आ गया। तार के सटने से ताजिया के जुलूस में रखी बैट्री ब्लास्ट कर गयी। इससे दस लोग घायल हो गये। घटना के बाद खेतको में परिजनों एवं लोगों के बीच चीख पुकार मच गई

लोगों ने तत्काल सभी घायलों को डीवीसी बोकारो थर्मल अस्पताल इलाज के लिए लाया।अस्पताल में एंबुलेंस मौजूद नहीं रहने और अव्यवस्था को लेकर लोगों ने काफी हंगामा किया। घायलों में चार लोगों की स्थिति स्थिति गंभीर बनी हुई है सभी को प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो भेजा गया समाचार लिखे जाने तक चार लोगो की मौत की पुष्टि की सूचना है

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles