21.1 C
Ranchi
Tuesday, May 5, 2026
spot_img

बिना नक्शा बने भवनों पर नगर निगम की कार्रवाई, मचा हड़कंप

रांची में बिना नक्शा के बने भवनों पर फिर नगर निगम ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वैसे भवन,​ जिन पर अवैध निर्माण का केस दर्ज है, उन्हें नोटिस भेजा जा रहा है। भवन मालिकों को निगम प्रशासक के कोर्ट में तय तिथि को पक्ष रखने के लिए कहा गया है। पक्ष नहीं रखने पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए भवन के अवैध हिस्से या पूरे भवन को तोड़ने का आदेश जारी किया जाएगा।

निगम की इस कार्रवाई से भवन मालिकों में एक बार फिर हड़कंप मच गया है। निगम ने 100 से अधिक भवन मालिकों को नोटिस भेजा है। इसमें मेन रोड में स्थित कई व्यावसायिक भवन और कई बिल्डरों द्वारा बनाए गए बहुमंजिली भवन भी शामिल हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles