26.6 C
Ranchi
Friday, June 19, 2026
spot_img

भरनो में रक्तदान शिविर का आयोजन 7 यूनिट रक्त किया गया संग्रह

भरनो में रक्तदान शिविर का आयोजन 7 यूनिट रक्त किया गया संग्रह।

भरनो। गुमला : जिला प्रशासन के निर्देश पर भरनो प्रखंड कार्यालय परिसर में बुधवार को सदर अस्पताल गुमला ब्लड बैंक के सौजन्य से रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रक्तदान शिविर का शुभारंभ प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह एवं कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष मुख्तार आलम ने संयुक्त रूप से किया। रक्तदान शिविर में कुल 7 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। इस दौरान उन्होंने रक्तदाताओं को प्रेरित करते हुए कहा ज्यादा से ज्यादा लोग रक्तदान में भाग ले और लोगों की जान बचाने का संकल्प ले। रक्तदान शिविर में प्रशासनिक अधिकारियों राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के अलावा जनप्रतिनिधि ने भी सराहनीय भूमिका निभाई।
कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार आलम के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दो यूनिट रक्तदान कर रक्तदान महादान के स्लोगन को चरितार्थ करते हुए उन्होंने दूसरों के जीवन बचाने का संकल्प लिया।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने कहा रक्तदान जीवन का सबसे बड़ा दान है उन्होंने नियमित रूप से सभी व्यक्तियों को रक्तदान करने का अपील किया साथ ही कहा रक्तदान करने वाले लोग अन्यत्र ही किसी व्यक्ति की जान बचाने में सहयोग करते हैं।

कांग्रेस अध्यक्ष मुख्तार आलम ने कहा जरूरतमंदों के बीच रक्त दान करके भी हम समाज सेवा के संकल्प को पूरा कर सकते हैं। ऐसे आयोजन से समाज में व्यापक रूप से सकारात्मकता आती है। मानव जीवन बहुमूल्य है इसे बचाने के लिए हम सभी को भर्षक प्रयास करना होगा और लोगों को रक्तदान करने में बढ़-चढ़कर अपनी भागीदारी को सुनिश्चित करनी होगी जिससे समाज में एक सकारात्मक संदेश जाए और लोग रक्तदान करने के लिए प्रेरित हो सके। मौके पर ब्लड बैंक गुमला एवं भरनो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के कई कर्मी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles