भरनो/गुमला : भरनो प्रखंड कार्यालय सभागार में पेसा कानून क्रियान्वयन को लेकर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें पेशा कानून के तहत ग्राम सभा के अधिकार एवं जिम्मेदारी विषय पर प्रखंड के सभी ग्राम प्रधानों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया। प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ प्रखण्ड प्रमुख पारस नाथ उराव, अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने संयुक्त रूप से किया। पेशा कानून में मुख्य रूप से ग्राम सभा को सशक्त करने एवं पंचायती राज व्यवस्था से मिलकर विकास को गति देने के उद्देश्य से मास्टर ट्रेनर बंधना उराव ने ग्राम प्रधानों को प्रशिक्षण दिया।

प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने ग्राम प्रधानों को अपने संबोधन में कहा पेशा कानून कि बारीकीयों को ग्राम सभा के अधिकार पंचायती राज व्यवस्था को सुदृढ़ करने में पेशा कानून की भूमिका अहम रहेगी। पेशा क़ानून को राज्य सरकार एवं केंद्र सरकार लागू कर ग्राम सभा को सशक्त बनाने के उद्देश्य से एवं विकास को गति देने के लिए झारखंड में लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है पेशा कानून की बारीकीयों को समझने के लिए नियमित तौर पर प्रखंड प्रशासन के द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इस दौरान उन्होंने चाईबासा में संचालित मनकी मुंडा परंपरा के बारे में भी ग्राम प्रधानों को अवगत कराया तथा झारखंड की बहुलता पांचवी अनुसूची के विषय में भी विस्तार पूर्वक ग्राम प्रधानों को समझाएं तथा आदिवासियों के अधिकार एवं प्रावधानों की व्याख्या की उन्होंने कहा कि पेशा कानून लागू होने से ग्राम सभा एक सशक्त माध्यम बनेगा विकास को गाँव तक पहुंचाने में,प्रशिक्षण में लगभग प्रखंड के सभी ग्राम प्रधान सम्मिलित हुए तथा प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी बांस देव राय भी सम्मिलित हुए।





