झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु शिबू सोरेन को कांग्रेस कमेटी ने अर्पित की भावभीनी श्रद्धांजलि
भरनो/गुमला: गुरुवार को भरनो प्रखण्ड कार्यालय के समीप जन जन के नेता झारखण्ड अलग राज्य आंदोलन के प्रमुख स्तंभ, शोषित वंचित आदिवासी मूलवासी की बुलंद आवाज पूर्व मुख्यमंत्री झारखण्ड सह राज्य सभा सांसद आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन को कांग्रेस कमेटी भरनो के सदस्यों के द्वारा दिशोम गुरु के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प वर्षा कर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहादेव ने कहा दिशोम गुरु आदरणीय शिबू सोरेन के निधन से राज्य को अपूर्णीय क्षति हुई है। हम सभी झारखंडी ने अपना झारखंड के सबसे बड़े जननायक को खो दिया उनके जाने से झारखंड में शून्यता उत्पन्न हुई वे जल जंगल जमीन आदिवासी मूलवासी की बुलंद आवाज रहे उन्होंने झारखंड अलग राज्य मांग को लेकर कई वर्षों तक जंगल झाड़ में रहकर आंदोलनकारीयों का नेतृत्व किया। उनके नेतृत्व की विरासत हमेशा झारखंड के लोगों को प्रेरित करते रहेगी, दिशोम गुरु शिबू सोरेन का नाम इतिहास के पन्नों में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज हो चुका है। वहीं कांग्रेस उपाध्यक्ष अजहर अली ने कहा दिशोम गुरु शिबु सोरेन आदिवासी मुलवासी के मसीहा थे झारखण्ड ही नही पुरे देश में गुरुजी को आदिवासी मूलवासी के सबसे बड़े नेता के रूप में जाना जाता है। दिवांगत शिबू सोरेन के विचारों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। मौके पर जिला महासचिव सह पर्यवेक्षक गंगा उराव, जिला सचिव साबिर फ़रास मंडल अध्यक्ष उमाकांत शाही अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष अफजल खान, महासचिव इदरीश खान,मुख्तार आलम, जुगल उरांव मंजूर आलम, कुर्बान कोटवार,सहित दर्जनों कांग्रेस कार्यकर्ता एवं आमजन उपस्थित रहे।






