भरनो/गुमला :भरनो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्लस टू उच्च विद्यालय में शुक्रवार को बच्चों को पढ़ाने पहुंचे अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव विद्यालय में दसवीं कक्षा में अध्यरत छात्रों को इंग्लिश विषय को पढ़ाया साथ ही उन्होंने सामाजिक ज्ञान संविधान तथा चुनाव पद्धति को भी छात्रों को समझाया,छात्र जीवन में अनुशासन के महत्व पर प्रकाश डाला,उन्होंने ज्ञान देते हुए कहा लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने से ही सफलता अर्जित होगी अन्यथा समय व्यर्थ जाएगा आप सभी नवयुवक हैं अपनी ऊर्जा एवं क्षमता को पहचाने। नशा सामाजिक अभिशाप है नशा कर लोग अपने रिश्तेदारों की हत्या कर देते हैं। पारिवारिक विवाद गृह कलेश जैसी कई तरह की समस्याओं को जन्म देने वाला नशा है। उससे दूर रहें,और लोगों को भी दूर रहने की नसीहत दे,शिक्षा ग्रहण करने से ही मनुष्य के जीवन को मूल आधार मिलता है। शिक्षा वह शेरनी का दूध है जो पियेगा वह दहाड़ेगा। इस दौरान प्रधानाध्यापिका वरदानी टोप्पो से मिलकर छात्रों के पठन-पाठन की व्यवस्था स्कूल प्रबंधन,अनुशासन शिक्षकों की भूमिका एवं कार्य क्षेत्र के बारे में विशेष रूप से बातचीत कर बच्चों की भविष्य पर एक सार्थक चर्चा हुई। बच्चों को पढ़ने के दौरान बच्चों से अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने संवाद स्थापित किया जिससे बच्चों की रुचि को जान सके उस संदर्भ में भी स्कूल के शिक्षक शिक्षकों से चर्चा कर बच्चों के समझ अनुसार पढ़ाने का आग्रह किया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सुरेश प्रसाद यादव पहले शिक्षक थे बाद में उन्होंने सिविल सर्विस की परीक्षा उत्तीर्ण कर पुलिस विभाग में ज्वाइन किया,शिक्षा के क्षेत्र में उनकी रुचि आज भी व्याप्त है। मृदुभाषी एवं बहुमुखी प्रतिभा के धनी एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव अपनी कार्य कुशलता के वजह से पुलिस विभाग में भी अपना परचम को लहरा रहे हैं।
Join Our WhatsApp News Group




