प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन..
भरनो/गुमला: प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह की अध्यक्षता में बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का एक दिवसीय कार्यशाला किया गया। बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना हर एक किसान तक पहुंचाने के लिए फसल बीमा कराओ, सुरक्षा कवच पाओ के स्लोगन के साथ विस्तार पूर्वक चर्चा किया गया। अधिसूचित जिले में से गुमला जिला को भी इस योजना का लाभ खरीफ 2025 मौसम हेतु अधिसूचित फसल अगहनी धान एवं भदई मकई का किसान अपने नजदीक के प्रज्ञा केंद्र में पहुंचकर मात्र ₹1 में फसल बीमा योजना में नामांकन करने के लिए बताया गया। इस योजना में किसानों का प्रीमियम का हिस्सा राज्य सरकार द्वारा वहन किया जाएगा। शेष प्रीमियम राशि का भुगतान भारत सरकार द्वारा किया जाएगा। अनावृष्टि, अतिवृष्टि, विपरीत मौसम के कारण फसल को अत्यधिक नुकसान होने पर यह बीमा की राशि प्रति हेक्टेयर गुमला जिला के लिए धान हेतु 64573 तथा मकई के लिए 60126 बीमित राशि होगा। योजना से जुड़ने के लिए कृषक अपने नजदीक के प्रज्ञा केंद्र में पहुंचकर अपना नवीनतम आधार कार्ड, बैंक पासबुक और भूमि एवं फसल बुवाई संबंधित दस्तावेज लेकर जाएंगे। माननीय मुख्यमंत्री झारखंड सरकार एवं माननीय मंत्री कृषि पशुपालन एवं सहकारिता विभाग झारखंड सरकार की सोच प्रत्येक किसान तक लाभ पहुंचना चाहिए। सभी कृषक मित्रों, एफपीओ के सदस्य उपस्थित सभी किसान को प्रचार प्रसार करने को कहा गया और 31 जुलाई 2025 तक सभी किसानों को नामांकन करा लेना है। कार्यशाला में प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम कृष्ण ओहदार ,प्रखंड तकनीकी प्रबंधक शशि शमा खलखो, जेएसएलपीएस के बीपीएम नील कच्छप, बजाज एलियांज के प्रखंड समन्वय अभिषेक कुमार सिंह सहित सभी कृषक मित्र, प्रज्ञा केंद्र संचालक, एफपीओ के सदस्य,लैंप्स अध्यक्ष एवं सचिव उपस्थित थे।





