कांग्रेस जिला सचिव जहांगीर आलम का ऐलान एक हफ्ते में बिजली ठीक ना हई तो करेंगे सड़क जाम
भरनो/गुमला : भरनो प्रखंड में पावर हाउस का मुख्य ट्रांसफार्मर खराब होने के वजह से विगत एक महीने से बिजली आपूर्ति बदहाल,भरनो प्रखंड में 12 पंचायत लगभग एक लाख की आबादी है,24 घंटे में महज 4 से 5 घंटे बिजली आपूर्ति से हाहाकार मची हुई है। लोगों को मोबाइल चार्ज करने के लिए भी सोचना पड़ रहा है ऐसा लग रहा है मानो 21वीं सदी का यह भारत नहीं है बल्कि हम लोग पाषाण युग में आ गए हैं ना सांसद ना विधायक ना अधिकारी यहां की जनता है भगवान भरोसे पढ़ाई करने वाले छात्र -छात्राएं व्यापारिक प्रतिष्ठान घरेलू उपभोक्ता सभी त्रस्त हैं उनका हाल जानने की कोई कोशिश नहीं कर रहा है ऐसा लगता है कि मानो सांसद विधायक सिर्फ चुनाव के वक्त ही जनता का दुख दर्द दिखाई पड़ती है उसके बाद जनता की समस्याओं के निराकरण के लिए इन्हें ढूंढना पड़ता है। इस संबंध में जब कांग्रेस जिला सचिव सह पंचायत समिति सदस्य जहांगीर आलम से बातचीत की गई तो वह विफर पड़े उन्होंने कहा कि दर्जनों बार बिजली विभाग के कार्यालय में फोन कर बिजली ठीक करने की गुहार लगा चुका हूं विधायक जिग्गा सुसारण होरो को भी सूचना दी गई है सांसद सुखदेव भगत को भी सूचना दी जा चुकी है। परंतु इसके बाद भी कोई पहल नहीं की गई है यह अपने आप में दुर्भाग्य की बात है उन्होंने बिजली विभाग को अल्टीमेटम दे दिया है अगर एक हफ्ते में बिजली ठीक नही हुआ तो सड़क जाम कीया जाएगा तथा विभागीय पदाधिकारी का पुतला दहन भी किया जाएगा। बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से प्रखंड के सभी गांव के लोग अंधकार में रहने को मजबूर है जो उनके कार्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है। एक हफ्ते के अंदर अगर बिजली ठीक ना हुई तो जिस तरह से बिजली विभाग ने ग्रामीणों को परेशान किया है वैसे ही वह भी परेशान होंगे।





