28.9 C
Ranchi
Wednesday, June 17, 2026
spot_img

चोरी की घटना के बाद एसडीपीओ पहुंचे घटनास्थल पर कई बिंदुओं पर छानबीन की जारी।

भरनो/गुमला : भरनो मेन रोड में पुराना अस्पताल के बगल में रमेश गुप्ता के पान दुकान में गुरुवार की रात को अज्ञात चोरों ने सेंधमारी कर लगभग तीस हज़ार के खाने पीने के समान के अलावा टॉर्च कॉपी पेन इत्यादि को ले उड़े। भुक्तभोगी दुकानदार जब शुक्रवार की सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचे तो देखा दुकान का दरवाजा टूटा हुआ है और सामान बिखरा पड़ा हुआ है कुछ सामान बाहर फेंका हुआ था। घटना की सूचना मिलने पर एएसआई अमोद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया, इससे पूर्व में भी रमेश गुप्ता ने बतलाया कि मेरे पान दुकान में पूर्व भी तीन बार और चोरी की घटना हो चुकी है। इस बार को लेकर चौथी घटना हुई है लगातार चोरी होने से मेरी आर्थिक स्थिति बिगड़ती जा रही है। दुकानदार रमेश गुप्ता ने पूर्व में चोरी की घटना होने पर भरनो थाना में एफआईआर नहीं दर्ज करने का आरोप लगाया। वही भरनो थाना क्षेत्र के मुख्य भरनो में ही दर्जनों चोरी की घटना हो चुकी है चोरी की घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए अनुमंडल पुलिस पदाअधिकारी सुरेश प्रसाद यादव ने घटनास्थल का मुआयना किया तथा उन्होंने कहा कि चोरी की घटना को पुलिस गंभीरता से ली है वैज्ञानिक स्रोतों एवम कई बिंदुओं पर छानबीन की जा रही है। जल्द ही चोरों को पकड़ कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles