28.1 C
Ranchi
Monday, May 4, 2026
spot_img

धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान शिविर का आयोजन

भरनो/गुमला : भरनो प्रखण्ड के पंचायत मराशिली में भारत सरकार के जनजातीय मंत्रालय द्वारा जनजातीय क्षेत्र में चलाए जा रहे कार्यक्रम धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान का आयोजन किया गया। शिविर में सभी विभाग के स्टाल लगाए गए। जनजाति ग्रामीणों भारी भीड़ थी और कल्याणकारी योजना का लाभ उठाया। शिविर में आधार कार्ड 13, प्रधानमंत्री उज्जवला गैस योजना 5, आयुष्मान भारत कार्ड 23, किसान क्रेडिट कार्ड 29, प्रधानमंत्री किसान निधि योजना 12 ,पेंशन योजना 69, पीएम विश्वकर्मा योजना 3 ,पीएम मातृ वंदना योजना 26, सिकल सेल टेस्टिंग 70 , कास्ट सर्टिफिकेट 14, राशन कार्ड 22, डोमिसाइल 11,मनरेगा योजना 48, प्रधानमंत्री जनधन योजना 17, प्रधानमंत्री जीवन बीमा योजना 30, पोषण अभियान 16 लाभुकों को लाभ दिया गया। शिविर में पेंशन योजना का पी पी ओ कार्ड प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रखंड प्रमुख द्वारा संयुक्त रूप से दिया गया। शिविर में प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उरांव,प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह, अंचल अधिकारी अविनाश कुजूर ,प्रखंड कृषि पदाधिकारी राम कृष्ण ओहदार, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी नीलम केरकेट्टा ,प्रखंड पशुपालन पदाधिकारी अमरेश नारायण सिंहा , महिला पर्यवेक्षिका उर्मिला देवी, जेएसलपीएस बीपीएम नील कच्छप ,मुखिया सुकेश उरांव सहित जनप्रतिनिधि एवं सभी विभाग के पदाधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles