24.1 C
Ranchi
Wednesday, May 13, 2026
spot_img

प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय 64 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन

प्रखंड स्तरीय दो दिवसीय 64 वीं सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन…

भरनो/गुमला : भरनो प्रखण्ड मुख्यालय स्थित प्लस टू हाई स्कूल मैदान में 64वीं सुब्रतो कप दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन प्रखंड संसाधन केंद्र द्वारा किया गया। कार्यक्रम का सुभारम्भ प्रखण्ड प्रमुख पारस नाथ उराव, प्रखण्ड विकास पदाधिकारी अरुण कु सिंह,प्रखण्ड कार्यक्रम पदाधिकारी सूरज लकड़ा, कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव, पंचायत समित सदस्य जहांगीर आलम, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अफजल खान, कांग्रेस महासचिव मिर गुलजार ने सयुंक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। खेल का शुरुआत आए हुए अतिथियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट में अंडर 15 अंदर 17 बालक बालिका की कुल 18 टीमों ने भाग लिया। विजेता टीम को जिला स्तरीय खेल में खेलने का मौका मिलेगा। प्रखंड प्रमुख पारस नाथ उराव ने सुब्रतो कप खेलने वाले सभी खिलाड़ियों से खेल भावना से खेलने का आग्रह किया और उन्होंने खिलाड़ियों से कहा कि आप खेल के क्षेत्र में भी अच्छा करियर का निर्माण कर सकते हैं इसलिए बेहतर खेल कर प्रखंड जिला एवं राज्य का नाम रोशन करें। प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण कुमार सिंह ने सुब्रतो कप खेल का आयोजन करने के लिए शिक्षा विभाग का हौसला अफजाई कर बधाई दिए और उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा निखारने के लिए बढ़िया आयोजन किया गया हैआगे भी हम सभी मिलकर बच्चों की प्रतिभा निकालने के में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। सुब्रतो कप में शामिल हुए बालक बालिकाओं का हौसला अफजाई करते हुए कहे की अब खेल क्षेत्र में भी करियर निर्माण किया जा सकता है। प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप खेल का आयोजन करने में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सूरज लकड़ा, बीआरपी समीम एजाज, सीआरपी नूर एहसान, सीआरपी शशि भूषण केसरी, खेल शिक्षक अमित टोप्पो, जितेंद्र कच्छप, बीरबल लोहरा, पूनम कुमारी,सुमन लता कुमारी, सुधीर उराव,झरियों केरकेट्टा का सराहनीय योगदान रहा।…

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here
Are you human? Please solve:Captcha


Stay Connected

899FansLike
1,500FollowersFollow
568SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles